रिटर्न अवनीश अवस्थी : मुख्यमंत्री के प्रशासनिक सलाहकार पद पर पावरफुल तैनाती

0
393

लखनऊ।अपर मुख्य सचिव (गृह) के पद से रिटायर हुए आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी पहले से बड़ी भूमिका में लौटे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना प्रशासनिक सलाहकार बनाया है। उनकी नियुक्ति को लेकर शुक्रवार की शाम लेटर जारी हो गया। आदेश के अनुसार उन्हें 28 फरवरी 2023 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। अवनीश अवस्थी पिछले महीने 31 अगस्त को रिटायर हुए थे। तभी से उनके किसी पद पर नियुक्ति की चर्चा हो रही थी।

माना जा रहा है कि अब नई जिम्मेदारी में उनकी भूमिका पहले से ज्यादा विस्तृत हो जाएगी। मुख्यमंत्री का फोकस कानून व्यवस्था के साथ ही यूपी में निवेश और इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट का रहा है। अब इन सभी पर अवनीश अवस्थी की सीधी नजर होगी और तेजी से कामकाज किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here