लखनऊ की हवा में जहर बरकरार

0
196

लखनऊ।लखनऊ के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्‍यूआई) में शनिवार को भले ही 74 अंकों की गिरावट आई हो, लेकिन हवा निरंतर जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शनिवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक एक्यूआई 216 रहा। ऐसी हवा एक्यूआई मानकों के हिसाब से ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में है। तालकटोरा, लालबाग की हवा शनिवार भी बेहद खराब श्रेणी में रही। यहां अधिकतम एक्यूआई 350 के पार रहा। पीसीबी के नोटिस पर औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं।

लालबाग-तालकटोरा की हवा सर्वाधिक दमघोंटू घने यातायात, टूटी सड़कों से लालबाग और औद्योगिक इकाइयों, भवन निर्माण सामग्री की दुकानों से तालकटोरा की हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। तालकटोरा का एक्यूआई 334 दर्ज किया गया, यहां अधिकतम एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। लालबाग का औसत एक्यूआई 261 रहा लेकिन अधिकतम 351 रहा। सेंट्रल स्कूल अलीगंज के आसपास के इलाकों की हवा खराब रही। यहां 220 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया था। शनिवार को यहां का अधिकतम एक्यूआई 302 रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here