यूपी को मिले नए सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र - India Express News
Home उत्तर प्रदेश यूपी को मिले नए सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति...

यूपी को मिले नए सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र

0
185

एजेंसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए नव चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। आगरा में भी नव चयनित उम्मीदवारों को नियक्ति पत्र प्रदान किए गए। ताजनगरी में सूर सदन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती वर्ष 2021- 22 के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती मैं चयनित 916 लोगों को रविवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति पत्र रविवार सूर सदन में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रदान किए। दरोगा भर्ती में चयनित होने वाले कई अभ्यर्थी पहले प्रयास में सफल रहे। वहीं कई पहले से पुलिस विभाग में आरक्षी थे। वह जी सीधी भर्ती में चयनित हुए।

इस अवसर पर एडीजी ने अपने संबोधन में चयनित अभ्यर्थियों से कहा की विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल में सहयोग का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्हें परिवार के साथ ही समाज और देश की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। एडीजी ने कहा पुलिस से लोगों की अपेक्षा बड़ी है लोगों में जो सुरक्षा की भावना बढ़ी है उसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि उसे बरकरार रखें कहा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here