दीपावली के अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले सुमित व अन्य युवा

0
132

लखनऊ। दीपोत्सव का पावन पर्व मनाने की शुभ घड़ी आ गई है। आज रूप चौदस या छोटी दिवाली है, कल मुख्य त्योहार दीपावली मनाई जाएगी। त्रेतायुग की तरह आज भी लोग भगवान राम के वन से लौटने की खुशी में गलियों में, घर के बाहर दीयों की पंक्ति सजाकर उनका स्वागत करते हैं। वहीं इस पर्व से जुड़ी और भी पौराणिक कथाओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन व अन्य अनुष्ठान करते हैं।

 

दीपावली के इसी मौके पर लखनऊ में कुछ युवाओं- सुमित श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव, बटकेश्वर प्रताप सिंह, अभय पांडेय एवं यशदीप आनंद ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी एवं प्रदेश में रामराज्य स्थापित करने के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here