22 जनवरी को प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता कैदी देखेंगे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा : धर्मवीर प्रजापति

0
82

 22 जनवरी को प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता कैदी देखेंगे राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ : धर्मवीर प्रजापति

 

   संजय पुरबिया

लखनऊ। सात समुंदर पार देशों से लेकर भारत के कोने-कोने में अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जुनून है। हर कोई उसी दिन का इंतजार कर रहा है। बहुतों की चाहत है कि वो प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या पहुंचे और प्रभू श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को देखें और बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या आने लगे हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में ऐसे लोग हैं जो चाहकर भी अयोध्या नहीं जा सकते…वे बेबस हैं लाचार हैं… लेकिन उनके मंसूबों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के एक ‘संत’ पूरा करने जा रहे हैं। उस ‘संत’ का नाम धर्मवीर प्रजापति है जो भाजपा सरकार के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रदेश की सभी जेलों में निर्देश जारी करा दिया है कि आगामी 22 जनवरी को जेलों में टीवी लगाकर सभी बंदियों को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाईव दिखाया जाये। इससे कोई बंदी वंचित ना रहने पाये…। जेल अधिकारियों ने सारी व्यवस्था पूरी कर ली है ताकि सजायाफ्ता बंदी भी भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को देखें और उन्हें ये अहसास ही ना हो कि वे जेल में हैं। बात जो भी हो,कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हजारों बेबस बंदियों के सपनों को साकार कर ये साबित कर दिया कि वे मंत्री होने के साथ-साथ संत भी हैं क्योंकि जेल में बंद बंदी भी भगवान श्रीराम के भक्त हैं।

‘द संडे व्यूज’ से खास बातचीत के दौरान मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त किये। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि जब पूरा विश्व भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनने जा रहा है तो फिर जेलों में सजा काटने वाले बंदी क्यों ना बनें…। मैंने जेल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है और बैरकों में टीवी की व्यवस्था हो गयी है। कहा कि 22 जनवरी को जेलों में बंद बंदी भी भगवान के प्राण प्रतिष्ठा को साक्षात देखेंगे और जै श्रीराम का गुणगान करेंगे। इसे देखने के बाद मुझे पूरी उम्मीद है कि बंदियों की सोच में बहुत बड़ा बदलाव आयेगा। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि विपक्ष को इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिये। अरे…भगवान श्रीराम उनके भी तो भगवान हैं…। नहीं हैं तो खुलकर बोलें के श्रीराम उनके भगवान नहीं हैं ?

ये हमारे भारत के लिये गौरव की बात है कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगीरथ प्रयास से भगवान भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। इतना ही नहीं,पंाच हजार साल बाद इतना शुभ दिन देखने को मिलेगा इसका पुण्य विपक्ष भी उठाये। मंत्री ने कहा कि अयोध्या में रहने वाले कभी नहीं सोचे होंगे कि यहां पर ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण होगा,एयरपोर्ट बनेगा और ऐसा दिन देखने को मिलेगा जब पर्यटन के नजरिये से सबसे खूबसूरत स्थलों में अयोध्या का नाम आयेगा। आज पूरे देश की निगाहें अयोध्या पर है और सभी इसके साक्षी बनने को बेताब हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here