गणतंत्र दिवस :21 मोटरसाइकिलों पर 34 महिला होमगार्ड ने दिखाया महिला सशक्तिकरण की तस्वीर

0
207

गणतंत्र दिवस : थंडर बोल्ट टीम की महिलाओं ने प्रदर्शन कर लूटी वाहवाही

कमांडेंट मनेाज कुमार शुक्ला  की मेहनत रंग लायी

ब्यूरो, लखनऊ। मां तुझे सलाम…। ये देश है वीर जवानों का…। गीत के इन मुखड़ों को सुन हर हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। बात जब गणतंत्र दिवस की हो और जिसमें महिलाओं ने खूबसूरत प्रदर्शन किया हो तो क्या कहने…। 26 जनवरी के दिन विधानसभा के सामने से जब होमगार्ड विभाग की थंडव बोल्ट टीम,जिसमें 21 मोटरसाइकिलों पर 34 महिला होमगार्ड ने जो करतब दिखाया उसे देख वहां मौजूद हर शख्सियत सैल्यूट करने पर मजबूर हो गया।

अचंभित कर देने वाले अंदाज में सरकार और नौकरशाहों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी बोल पड़े, वाह…महिलाओं का प्रदर्शन अंचभित कर देने वाला है…। हर कोई तालियां बजाने के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को सैल्यूट करने लगा। सहयोग,संतुलन व समन्वय के साथ महिला सशक्तिकरण दर्शाने की जिम्मेदारी कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ला की थी।

गणतंत्र दिवस पर पहली बार महिला टुकडिय़ों के माध्यम से थंडर बोल्ट टीम बनायी गयी। 21 मोटर साइकिल पर 34 महिला होमगार्ड द्वारा ऐरो फार्मेशन में प्रदर्शन किया गया। विधानसभा के सामने से जब महिलाओं की थंडर बोल्ट टीम निकल रही थी,उस दौरान वहां मौजूद सरकार और नौकरशाहों केसाथ-साथ जनमानस ने तालियां बजाकर महिलाओं की हौसलाअफजाई की। जोश से लबरेज टीम शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुये सभी को ये अहसास करा दिया कि महिलाएं किसी से कमतर नहीं…। उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की सिर्फ बातें नहीं करता बल्कि उसे साकार रुप भी देता है। वहां मौजूद हर कोई होमगार्ड विभाग टीम की प्रशंसा करने पर मजबूर हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here