विदेशी सैलानी कतर्निया घाट और टाइगर रिजर्व घूमेंगे: जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री

0
92

विदेशी सैलानी कतर्निया घाट और टाइगर रिजर्व घूमेंगे:

यूपी के पर्यटन स्थलों को ईश्वर का आशीर्वाद मिला है

ब्यूरो लखनऊ : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ईको पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कई पर्यटन स्थलों को प्रकृति का सीधे आशीर्वाद मिला हुआ है। इन स्थानों को विश्व पटल पर प्रचारित- प्रसारित करना हमारा संकल्प है। इसी उद्देश्य से इंग्लैंड, अमेरिका, हालैंड और जर्मनी के टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर्स को फैम ट्रिप कराई जा रही है।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के मामले में देश में पहले स्थान पर है। सरकार का प्रयास है कि विदेश से आने वाले सैलानियों के मामले में भी पहले स्थान पर हो। इसलिये पर्यटन के संभावित सभी आयामों पर तेजी से काम हो रहा है। यहां ईको पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। परिणाम स्वरूप इन स्थलों का लगातार विकास किया जा रहा है और पर्यटक सुविधाएं समृद्ध की जा रही हैं। देश- विदेश के पर्यटकों को इन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिये जरूरी है कि उन्हें इन स्थलों और यहां की खूबियों से परिचित कराया जाये। इन्हीं उद्देश्यों से पर्यटन विभाग फैम ट्रिप में सहयोग कर रहा है।

1 दिसंबर से यह यात्रा चंबल वेटलैंड से शुरू होकर सूर सरोवर पक्षी विहार होते हुये 4 दिसंबर को लखनऊ पहुंची है। यहां से दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी जायेंगे और वही ठहरेंगे। यहीं से किशनपुर वन्य अभयारण्य, कतर्निया घाट बहराइच और पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे। मंत्री ने आठ दिवसीय परिचय यात्रा पर विदेश की धरती से आये टूर एंड ट्रैवेल ऑपरेटर्स से कहा कि आप यहां खूब घूमिये, देखिये, समझिये और अपने यहां खूब प्रचार करिये। लोगों को बताइये कि प्रकृति का वास्तविक स्वरूप देखना है तो उत्तर प्रदेश अवश्य भ्रमण कीजिये। प्रत्येक कदम पर उत्तर प्रदेश सरकार मदद के लिये तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here