‘हम उसका राम नाम सत्य करवा देते हैं जो…’योगी आदित्यनाथ

0
196

कौरव-पांडव को पहचानना जरूरी

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत और अलीगढ़ में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को कड़ा संदेश दिया। कहा ‘कभी सोचा था कि बेटी और व्यापारी सुरक्षित होकर रात में भी निकल सकते हैं। हम राम ही नहीं लाते हैं, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनता है उसका राम नाम सत्य करवा देते हैं। हम राम का नाम लेकर जीवनयापन करते हैं। राम के सिवा कोई काम नहीं। लेकिन जब समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा तो उसका भी राम नाम सत्य तय है।

बागपत में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने न्याय और अन्याय के बहाने कौरव और पांडव की भी चर्चा छेड़ दी। कहा ‘आज से पांच हजार साल पहले पांडवों ने कौरवों से सिर्फ पांच गांव मांगा था जिसमें एक बागपत भी था। इस धरती की वजह से महाभारत हुआ था।’ किसानों को साधते हुए कहा ‘अब गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पांच और दस साल इंतजार नहीं करना पड़ता। प्रदेश की 120 में से 105 चीनी मिलें एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही हैं। बाकी 15 चीनी मिलों के भी पेच कसे गए हैं।

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री ने कहा “पहले आमजन कहते थे अपराधियों का कुछ नहीं होगा। अब ऐसा नहीं है। बोला कम जाता है, रिजल्ट ज्यादा देते हैं।’ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सीएम ने कहा ‘जो 10 वर्ष पहले सपना था, वो आज हकीकत है। यह आपके एक वोट ने बनाया है। वोट गलत लोगों के लिए जाता था तो देश भ्रष्टाचार, अराजकता के आतंक में डूबता था।’ हम नए भारत को देख रहे हैं। एक ऐसा भारत, दुनिया में जिसका सम्मान है। देश की सीमा सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ है। उप्र दंगा, कर्फ्यू से मुक्त हुआ है। कांवड़ यात्रा धूमधड़ाके से निकल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here