ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू, जानिए भारत में कब होगा ईद के चांद का दीदार?

0
53

नई दिल्ली।  रमजान का महीना शुरू होते ही लोग बेसब्री से ईद का इंतजार करने लगते हैं। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पाक माना गया है। इसके बाद आने वाली को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। यह पर्व शव्वाल अर्ध चांद के दिखने पर निर्भर करता है। ईद-उल-फितर रमजान के महीने के अंत का भी प्रतीक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी।

कब है ईद-उल-फितर

भारत में ईद की तारीख इस बात पर निर्भर करती है कि सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा। सऊदी अरब के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। हालांकि सऊदी अरब में 08 अप्रैल को चांद दिखा, तो ऐसे में यहां पर 10 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन ईद मनाई जा रही है। इसलिए भारत में इसके एक दिन बाद यानी 11 अप्रैल 2024, गुरुवार के दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा।

कैसे मनाई जाती है ईद

ईद पर सुबह के समय मुस्लिम समुदाय के लोग स्नान आदि के बाद नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा  करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही इस दौरान तरह-तरह के व्यंजन जैसे मिठाइयां और सेवइयां आदि से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया जाता है।

ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज के द्वारा अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस खास मौके पर घर के बड़े छोटे बच्चों को ईदी भी देते हैं। साथ ही इस दिन इस दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाने, उन्हें कपड़े और जरूरत की चीजें बांटने का भी चलन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here