शरद पूर्णिमा आज, रात कब रखें खीर? जानें समय, विधि, खाने से होने वाले 3 फायदे

0
295

लखनऊ.शरद पूर्णिमा का पर्व आज 16 अक्टूबर बुधवार को है. आज शरद पूर्णिमा की शाम खीर बनाते हैं और रात में चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं. शरद पूर्णिमा अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि को रखते हैं. आज अश्विन पूर्णिमा व्रत है. इसमें चंद्रमा की पूजा करते हैं.

पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से है क्योंकि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर रात में पूरे संसार को प्रकाशित करता है. इस रात में माता लक्ष्मी की पूजा भी होती है. जो लोग आज शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने वाले हैं, वे जानना चाहेंगे कि खीर को रात में कब चंद्रमा की रोशनी में रखा जाए? तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात खीर कब रखें? खीर रखने की विधि और उसे खाने से क्या लाभ होते हैं ?

शरद पूर्णिमा 2024 मुहूर्त
अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: आज, बुधवार, रात 8:40 बजे से
अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का समापन: कल, गुरुवार, शाम 4:55 बजे पर
रवि योग: आज, सुबह 6:23 बजे से शाम 7:18 बजे तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here