डीजी बी. के. मौर्या का कड़ा रुख: सभी कमांडेंट को दिये निर्देश,15 मार्च तक होमगार्डों का पुलिस सत्यापन कराकर बताए

0
957

उत्तर प्रदेश के सभी डीआईजी, मंडल, कमांडेंट को जारी हुया पत्र,15 मार्च के बाद कभी भी डीजी लेंगे बैठक

‘द संडे व्यूज़’ की खबर पर डीजी ने लगायी मुहर, आपराधिक कृत्य करने वाले दर्जनों होमगार्ड कर रहें नौकरी ?

संजय श्रीवास्तव

लखनऊ। होमगार्ड विभाग के डीजी बी के मौर्या एक्शन मोड में आ गये हैं। मुख्यालय के अफसरों द्वारा फर्जी होमगार्ड तैनात कराने वाले होमगार्ड अतुल सिंह पर भी 2015 में मुकदमा दर्ज है। इस खबर को ‘द संडे व्यूज़’ ने प्रमुखता से उठाया, जिस पर डीजी बी के मौर्या ने प्रदेश के सभी डीजी, मंडल व कमांडेंट को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि अपने-अपने इकाई में तैनात होमगार्डों का पुलिस सत्यापन कराकर आगामी 15 मार्च तक बताये। रिपोर्ट आने के बाद डीजी कभी भी समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

मुख्यालय पर तैनात स्टाफ अधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि डीजी के निर्देशानुसार सभी अधिकारी पता कर व्हाटसअप एप या विशेष वाहक प्रभारी कंट्रेाल रुम,मुख्यालय को15 मार्च तक हर हाल में अवगत कराये कि आपके इकाई में कोई ऐसा होमगार्ड तो नहीं तैनात है,जिस पर सात वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान हो।

यदि है तो उसकी सूची मुख्यालय को अवगत कराते हुये तत्काल उक्त होमगार्ड के खिलाफ 18 अगस्त 2023 में दी गयी व्यवस्था के अनुरुप कार्यवाही करें। पत्र में यह भी कहा गया है कि 15 मार्च के बाद कभी भी डीजी द्वारा इस प्रसंग में समीक्षा बैठक आहुत की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here