यूपी -भाजपा को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष

0
377

new state president :14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आज शुक्रवार को प्रदेश परिषद सदस्य सूची प्रकाशन और प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण किया गया।

13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, 13 दिसंबर को ही शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जाएंगे। 14  दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा और आवश्यक होने पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

प्रस्तावक के रूप में सीएम योगी हो सकते हैं शामिल

प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में संगठनात्मक मजबूती, जमीनी पकड़ और व्यापक स्वीकार्यता को प्रमुख आधार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here