डीसीपी,साऊथ के औचक निरीक्षण से बिजनौर थाना के अफसर हलकान,दिये कड़े निर्देश

0
22

एनकाउंटर एक्सपर्ट के रुप में विख्यात डीसीपी,साऊथ अमित कुमार आनंद ने ईमानदारी,फरियादियों को इंसाफ दिलाने पर दिया जोर

    शुभम यादव

dcp south amit kumar anand news: पुलिस उपायुक्त,दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना बिजनौर का औचक निरीक्षण किया। थाने में डीसीपी को देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गये। इस दौरान श्री आनंद ने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक, शस्त्र, हवालत, साइबर हेल्प डेस्क एवं अभिलेखों के रख-रखाव आदि की जांच की। उन्होंने अपने मातहतों से खुले शब्दों में कहा कि काम पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। सभी थानों में इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि यदि कोई फरियादी आता हैै तो उसकी समस्याओं को निदान हो ना कि उसे बार-बार दौडऩा पड़े। बता दें कि डीसीपी अमित कुमार आनंद इससे पूर्व अमरोहा में एसपी के पद पर तैनात थे।

अमित कुमार आनंद पूर्वांचल में गाजीपुर के रहने वाले हैं, फिलवक्त उनके माता- पिता नोएडा में रहते हैं। पिता का नाम महेंद्र राम आनंद और मां प्रभावती हैं। पिता सीपीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। अमित कुमार आनंद ने 2015 में उन्होंने आईपीएस का एग्जाम दिया और वहीं, 2016 के बैच में वह सेलेक्ट हुये। श्री आनंद जब अमरोहा में तैनात थे तो उन्होंने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये आये दिन औचक निरीक्षण किया करते थे। इन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाने और फरियादियों को इंसाफ दिलाने पर पूरा जोर दिया था। बता दें कि जब श्री आनंद कन्नौज में तैनात थे तो अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एसपी रहते हुये कई सराहनीय कार्य किये हैं।

आइपीएस अफसर अमित कुमार आनंद ने एक अगस्त 2023 को सिद्धार्थनगर से कन्नौज जनपद के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त हुये थे। उन्होंने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर कई सराहनीय कार्य किये। 25 दिसंबर 2023 में विशुनगढ़ थाना के गांव धरनीधरपुर नगरिया हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मनुआ यादव से हुई मुठभेड़ में सिपाही सचिन राठी बलिदान हो गये थे। इसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार, उसके नाबालिग बेटे को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया था।

इसी तरह, दो जनवरी 2024 को समधन कस्बा निवासी सराफा करोबारी अय्याज की बदमाशों ने गोली मारकर 50 लाख के जेवर लूट लिये थे। 11 जनवरी को एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इजहार का मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। वहीं उसके साथ तालिब के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

25 मार्च 2024 को अमित कुमार आनंद ने ई.एसपी आफि स प्रणाली लागू कर जिले को प्रदेश में पहला जनपद डिजिटल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here