यूपी मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

0
17

संजय श्रीवास्तव

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर में मास्टर गेम्स के संस्थापक एवं सुपर मास्टर्स गेम्स एण्ड स्पोर्टस फेडरेशन के सीईओ विनोद कुमार ने कहा कि मास्टर्स गेम की लोकप्रियता को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाये। खेल प्रेमियों को मालूम तो चले कि आखिर इस गेम से क्या-क्या फायदा है। जब हम शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे तभी तो जिंदगी पार पा पायेंगे। एक दौर था कि मास्टर्स गेम के खिलाडिय़ों के चर्चे होते थे और आज? श्री कुमार बैठक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये खेल प्रेमियों को सम्बोधित कर रहे थे।

बैठक में उत्तर प्रदेश में मास्टर्स गेम्स की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु एक मजबूत संगठन बनाए जाने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए सिरे से इस प्रयोजन हेतु एक एसोसिएशन का गठन किया जाए, क्योंकि पहले कार्यरत संस्था पिछले 2-3 वर्षों से निष्क्रिय है और प्रदेश के मास्टर्स खिलाड़ियों को बेहतर जानकारी व खेल के अवसर नहीं मिल रहे हैं। 
अतः निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में “मास्टर्स गेम्स एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश” का गठन किया जाए, जिसके लिए सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
चेयरमैन: जगदीप सिंह माधोक  
अध्यक्ष: विनोद मिश्रा  
महासचिव: प्रणय द्विवेदी  
उपाध्यक्ष: प्रकाश अवस्थी,बैजनाथ यादव, नितिन वार्ष्णेय,पंकज श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष: अनुभव मिश्रा
संयुक्त सचिव: कुमकुम गुप्ता,कृष्णराज चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here