एक्सरे टेक्नीशियन एक, तबादला सूची में नाम दो जगह

0
8

वाह रे सरकारी सिस्टम: पहले से ही विवादों में रही है ये भर्ती

ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्सरे टेक्नीशियन की तबादला सूची में एक ही व्यक्ति का नाम दो स्थान पर है। यह संबंधित टेक्नीशियन के प्रति दरियादिली है अथवा तकनीकी खामी। दोनों ही स्थिति में विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।
निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. संजू अग्रवाल की ओर से तैयार की गई 38 एक्सरे टेक्नीशियन की सूची महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इसमें क्रम संख्या छह पर भीम प्रकाश बुद्ध का नाम है। उन्हें सीएमओ गोंडा के अधीन से सीएमओ संत कबीरनगर के अधीन भेजा गया है। इनका मानव संपदा पोर्टल पर ईएचआरएमएस कोड 185136 है। यही नाम क्रम संख्या 32 पर भी है। यह सूची सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसे लेकर तरह तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here