मोदी सरकार के 12 साल: पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

0
8

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देश की बदली नीति पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की नीति में बड़ा बदलाव हुआ है, आज हम दुश्मन के घर में घुसकर किसी भी दुस्साहस का जवाब देते हैं। देश को आंख दिखाने वालों को सीधे तौर पर उन्होंने निशाने पर लिया। सीएम योगी पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पॉलिसी पैरालिसिस के दौर में हम दुश्मन को नाराज करने से भी घबराते थे। आज हम किसी को भी आंख में आंख डालकर जवाब देने की स्थिति में हैं। यह सरकार के सशक्त नेतत्व और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर सेक्टर में आगे बढ़ा है।

पाकिस्तान के जरिए विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना विपक्षी दलों को घेरा। सीएम योगी ने कहा कि पहले दुश्मन देश भारत की सीमा में घुसता था। यूपीएस सरकार कार्यकाल में देश के सैनिकों का सिर काटकर दुश्मन देश लेकर चला गया। उस समय सरकार मौन थी। जो लोग देश की सुरक्षा पर लोग आघात करते थे, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते थे, सैनिकों का मनोबल गिराते थे, उस पर कोई चर्चा नहीं होती थी। हम जब संसद में मामला उठाते थे तो कहा था कि संबंध खराब हो जाएंगे। इन मुद्दों को न उठाया जाए। लेकिन, पहली बार हुआ कि अगर दुश्मन ने तो दुस्साहस किया तो दुश्मन के घर में घुसकर के मारेंगे।

सीएम योगी ने ऑपरेशंस सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह उसी कड़ी का परिणाम था। पुलवामा में दुश्मन के दुस्साहस का परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा। इससे पहले सर्जिकल ऑपरेशन हो या एयर स्ट्राइक, दुश्मनों को उनकी सीमा के भीतर घुसकर उनके दुस्साहस का जवाब दिया गया है।

डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग का जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश में डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि हम अपने डिफेंस एक्विपमेंट को बनाने की दिशा में आत्मनिर्भर बनने की तरफ बढ़े हैं। डिफेंस प्रोडक्ट्स में भारत आत्मनिर्भर बने, देश के अंदर पहले कोई सोचता भी नहीं था। यह पिछली सरकार की पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार होने को दर्शाती है। पिछली सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी थी। वह भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर नहीं बनने देना चाहती थी।

सीएम ने कहा कि आज हमें गौरव है अपने प्रधानमंत्री पर। उनके कारण यूपी को एक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर मिला है। 35,000 करोड़ रुपये से अधिक प्रस्ताव भी हमें मिले हैं। हमें इस बात का गौरव है कि देश के लिए काम आने वाली ब्रह्मोस मिसाइल हमारी लखनऊ में तैयार हो रही है। ब्रह्मोस मिसाइल का पूरी दुनिया लोहा मानती है। ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग का क्लस्टर यूपी बन रहा है। अन्य तमाम भारत की रक्षा आपूर्तियों का केंद्र बिंदु आज उत्तर प्रदेश और भारत बना है।

बदली सोच का दिखा असर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की बदली सोच का असर अर्थव्यवस्था पर दिखा है। आज हम विश्व की टॉप पांच अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुके हैं। भारत आज वैश्विक चुनौतियों के बाद भी मजबूती के साथ खड़ा है। पश्चिम एशिया के संकट के बावजूद ऊर्जा संकट से अपने देश को बचाने में भारत सफल है। अमेरिका जैसे देश को पेट्रोलियम प्रोडक्ट मौजूद होने के बाद भी दामों में भारी वृद्धि करनी पड़ी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मूज की घटना के बावजूद भी भारत मजबूती के साथ अपने नागरिकों को ईंधन की आपूर्ति भी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here