मृतक और दिव्यांग पुलिसकर्मियों के परिवारों को 41.60 करोड़ की मदद

0
8

ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने 22 मृत व पांच दिव्यांग पुलिस कर्मियों के स्वजनों को 41.60 करोड़ रुपये के चेक प्रदान किए। साथ ही पुुलिस कर्मियों के वेतन पैकेज को लेकर बैंक ऑफ बडौदा और पुलिस के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

मृत पुलिस कर्मियों के स्वजनों में जीआरपी गोंडा में तैनात रहे आरक्षी आकाश सिंह के स्वजन भी शामिल थे। पिछली 31 मार्च को एक अभियुक्त को भागने से रोकने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आकर आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनके दोनों पैर कट गए।

उनके स्वजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 1.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। सैलरी पैकेज के अंतर्गत पुलिस के कार्मिकों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ 2.30 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here