हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा… चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सनी गरजे

0
1119
लखनऊ।

23 अगस्त 2023। आज की ये तारीख इतिहास में दर्ज होने वाली है। देश के लिए गर्व का पल है। जब चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भारत को सलाम कर रही है। आज दुनियाभर की नजर देश पर है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का टाइम 6 बजकर 4 मिनट से है, जिसे दुनिया लाइव देख रही है। इस गौरवान्वित पल पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा भी फूला नहीं समा रहा है। अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, एल्विश यादव से लेकर तमाम सितारों ने इसरो को शुभकामनाएं दी और देश की कामयाबी का जश्न मनाया।

हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा.. सनी देओल भी गरजे

गदर के डायलॉग को दोहराते हुए सनी देओल ने चंद्रयान 3 की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।

अक्षय कुमार ने इसरो को कहा थैंक्यू

अक्षय कुमार ने ट्विटर को इसरो को धन्यवाद देते हुए लिखा कि इस गौरव भरे पल के लिए शुक्रिया। अब हम चांद पर भी हैं। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं, बिलियन दिल आज यही कह रहे हैं थैंक्यू इसरो।

चिरंजीवी ने चंद्रयान 3 पर क्या कहा

एक्टर ने लिखा, ‘भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है #चंद्रयान3। इस अभूतपूर्व और शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज हमने इतिहास रच दिया है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here