गांधी परिवार को हि‍ंदू कहलाने का हक नहीं - India Express News
Home मुख्य समाचार गांधी परिवार को हि‍ंदू कहलाने का हक नहीं

गांधी परिवार को हि‍ंदू कहलाने का हक नहीं

0
398

राहुल-प्रियंका कर रहे प्रदेश को झूठे वादे देने का पाप : स्मृति

संवाददाता

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा कि जिनके पूर्वज खुद को हि‍ंदू कहने में शर्म महसूस करते थे, उन्हें भी खुद को हि‍ंदू कहलाने का हक नहीं है। हिंदू गर्व का नाम है। यह उनकी मजबूरी है कि वह आज आपकी आस्था के सामने नतमस्तक हो गए हैं। वरना उन लोगों ने बहुत पहले ही कह दिया था कि वे एक्सीडेंटल हि‍ंदू हैं, यानी दुर्भाग्य से ही भारत में जन्म ले लिया है। एक्सीडेंटल थे, इसलिए तो जब भी अवसर मिला देश और अमेठी के साथ भी यही करते रहे। जिस पार्टी ने भगवान राम को काल्पनिक बता दिया वह हि‍ंदू कैसे हो सकते हैं।

सीएम योगी ने कहा, राहुल जब विदेश में रहते हैं तो भारत के खिलाफ और केरल में जाते हैं तो अमेठी की जनता को कोसते हैं।योगी ने कहा कि हम लोगों में कोई छिपाव और घबराहट नहीं है। जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी कहते थे, आज भी कहते हैं, आगे भी कहेंगे कि, गर्व से कहो हम हि‍ंदू हैं। कांग्रेस पार्टी देश में सांप्रदायिकता विरोधी कानून लाकर हिंदुओं को कैद कर देना चाहती थी। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना चाहती थी और जब कोई चुनाव आता था तब ये लोग हि‍ंदू बनने निकल पड़ते थे। जिन लोगों ने विभाजनकारी राजनीति को सदैव अपनाया है, विघटन और विभाजन जिनके जीन का हिस्सा है। हम भारतीय हैं और हि‍ंदू हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस पर हमको गौरव की अनुभूति होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोरोना काल में सपा, कांग्रेस और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक जनता के बीच नहीं गए। चुनाव आते ही ये लोग दर्शन देने के लिए आ रहे होंगे और चुनाव बाद साढ़े चार वर्ष तक गायब हो जाएंगे। कहा कि प्रदेश सरकार का बुलडोजर जब चलता है तो उस समय समाजवादी पार्टी के बबुआ को बुरा लगता है, भाई और बहन को बुरा लगता है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ने 292 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास और 86 करोड़ की लागत से बने जिला रेफरल अस्पताल का लोकार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि अमेठी को अंधकार में रखने का अपराध उस एक परिवार ने अकेले नहीं किया। हाथ में साइकिल को थामा और हाथ, साइकिल हाथी पर चढ़कर अमेठी के सपनों का तिरस्कार किया। स्मृति ने कहा आज पूछना चाहती हूं उनसे, जो दंभ भरते हैं रिश्तों का, जो दुहाई देती हैं महिला होने की। 50 साल आपका एकछत्र राज रहा, इस जनपद में ढाई लाख बहने ऐसी थीं, जिनके पास कभी डाक्टर के पास इलाज कराने का पैसा नहीं था। आप एक जनपद को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा नहीं दे पाएं और आज उत्तर प्रदेश को झूठे वादे देने का पाप कर रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here