कार्यकर्ताओं का सवाल: रामचंद्र प्रधान हैं बाहरी व्यक्ति,अरविंद त्रिपाठी का टिकट क्यों काटा गया ?

0
403

एमएलसी टिकट पर बवाल: भाजपा ने बाहरी व्यक्ति को लखनऊ,उन्नाव का टिकट क्यों दिया ?

कार्यकर्ताओं का सवाल: रामचंद्र प्रधान हैं बाहरी व्यक्ति,अरविंद त्रिपाठी का टिकट क्यों काटा गया ?

आशियाना में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया

 


    संजय पुरबिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से जहां सूबे में प्रत्याशी और समर्थक खुशी से गदगदा रहे हैं वहीं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजधानी में सियासी पारा गरमा गया है। इस बार भी लखनऊ और उन्नाव में बाहरी प्रत्याशी का विरोध और अपने बीच के चेहरों को प्रत्याशी बनाने का मुद्दा गरमा गया है। मामला लखनऊ,उन्नाव से एमएलसी प्रत्याशी घोषित रामचंद्र प्रधान को लेकर है। उन्नाव और लखनऊ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि रामचंद्र प्रधान बाहरी हैं, उन्हें कोई नहीं जानता,फिर भाजपा ने उन्हें क्यों टिकट दिया? क्या भाजपा के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की कमी है ? आखिर भाजपा हाईकमान ने क्यों अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुडडू त्रिपाठी को टिकट क्यों नहीं दिया? बात में दम भी है…। फिलहाल इसके विरोध में आशियाना में रहने वालों ने द संडे व्यूज़ के सामने खुलकर अपनी बात रखी।


बता दें कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान वाले 30 क्षेत्रों के लिये अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है। भाजपा ने लखनऊ, उन्नाव विधान परिषद सीट के चुनाव के लिये रामचंद्र प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के बाद से लखनऊ-उन्नाव में रहने वाले बाशिंदे व भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश में हैं। द संडे व्यूज़ के सामने कार्यकर्ताओं ने कहा कि आखिर भाजपा हाईकमान ने बाहरी व्यक्ति रामचंद्र प्रधान में ऐसा क्या देखा कि उसे टिकट दे दिया ? इससे भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोबल टूट रहा है। युवाओं की चाहत रही कि वे लखनऊ-उन्नाव में अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुडडू त्रिपाठी को टिकट मिलना चाहिये था…। संदीप दीक्षित का कहना है कि भाजपा को बाहरी रामचंद्र प्रधान को टिकट नहीं देना चाहिये क्योंकि उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

सरकारी नियमावली के खिलाफ जाकर उन्होंने बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद-फरोख्त की है। रामचंद्र प्रधान के सभी मामलों की जांच करानी चाहिये। इसी क्रम में कार्यकर्ता दीपक चोपड़ा ने कहा कि हमलोग यही चाहते हैं कि हमारे बीच का कोई चेहरा प्रत्याशी बनें ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण कर सके। भाजपा को अरविंद त्रिपाठी को एमएलसी प्रत्याशी घोषित करना चाहिये था लेकिन एक भू-माफिया को टिकट दे दिया। इससे जनता आहत है। कमोवेश यही कहना सभी युवाओं की रही…।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here