समाजवाद का चमकता हुआ सूरज हुआ अस्त

0
329

शेखर यादव
इटावा। समाजवाद का चमकता हुआ सूरज आज अस्त हो गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 8.16 बजे निधन हो गया। तबीयत बिगडऩे पर उन्हें एक अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। तब सपा संरक्षक का ऑक्सीजन लेवर नीचे आने लगा था। इसके अलावा उन्हें यूरिन संक्रमण, चेस्ट इंफेक्शन और सांस लेने में भी दिक्कत थी।


गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था। उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर की। सपा ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे… अखिलेश यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here