बीजेपी बुलडोजर से विपक्ष को डराना चाहती है : शिवपाल यादव

0
193

विपक्ष को अनसुना किया जा रहा है

कानपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव एक्शन मोड में दिख रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा बुलडोजर दिखाकर विपक्ष को डराना चाहती है। निर्दोषों के मकानों पर बुलडोजर चलाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को झूठे मुक़दमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। सपा बुलडोजर के खिलाफ लड़ेगी, नए साल में सड़कों पर सत्याग्रह होगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। अखिलेश यादव नेताजी की राह पर चल रहे हैं, जिसका फायदा आने वाले समय में मिलेगा।


सपा नेता शिवपाल सिंह यादव शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे थे। प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। गंगापुल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक शिवपाल का जगह-जगह स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का समय आ गया है।

शिवपाल ने कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों पर झूठे मुकदमे लिखाकर परेशान कर रही है। उनको जेल में डाल रही है। यह सबसे भ्रष्ट सरकार है। पूरे प्रदेश को अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया है, और अधिकारी सरकार को खुश करने के लिए मनमानी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी। स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण खत्म किया जा रहा है। आरक्षण को बचाना है, तो इसके लिए संघर्ष छेड़ना पड़ेगा। नए वर्ष में सत्याग्रह छेड़ा जाएगा। सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है

शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में हमारी चार बार सरकार रही है। हमारी सरकार में कभी भी विपक्ष पर हमला नहीं हुआ है। विपक्ष का हमेशा सम्मान हुआ है, उनकी बातों को सुना गया है। प्रदेश में यह पहली सरकार है, जो विपक्ष की कोई बात नहीं सुनती है। सिर्फ उत्पीड़न हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here