फरवरी के पहले सप्ताह में सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

0
283

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से फरवरी माह का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं फरवरी के पहले सप्ताह में किन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य….

कन्या राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।  वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें।

धनु राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। तनाव से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here