बड़ा सवाल : फायरिंग मामले में अभय सिंह गिरफ्तार तो विकास सिंह को पुलिस ने क्यों नहीं किया गिरफ्तार ?

0
866

क्या गोसाईंगंज की जनता के ‘रॉबिनहुड’ अभय सिंह को पुलिस ने साजिश के तहत किया गिरफ्तार ?

  संजय पुरबिया

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र अयोध्या का गोसाईगंज किसी अनहोनी से कांप रहा है। जिस तरह से कल सपा प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर पथराव के बाद फायरिंग हुयी,उसे देख यहां की जनता सहम गयी है। लेकिन जनता यानि मतदाताओं के दिमाग में एक बात कौंध रही है कि जब दोनों तरफ से गाडिय़ों पर पथराव हुआ तो सिर्फ अभय सिंह को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया ? बड़ा सवाल यह भी है कि भाजपा प्रत्याशी खब्बू तिवारी के समर्थक विकास सिंह भी प्रचार-प्रसार कर रह थे तो उन्हें क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया ? बात जो भी हो, गोसाईंगंज की जनता अपने रॅाबिनहुड अभय सिंह की गिरफ्तारी को साजिश करार रही है। देखना है कि मतदान के दिन गोसाईंगंज के मतदाता सपा और भाजपा में किसके सिर पर रिकार्ड मतों से जीत का सेहरा बांधते हैं।

बता दें कि गोसाईगंज में शुक्रवार देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच फायरिंग के मामले में अभय सिंह को पुलिस ने सुबह उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।अभय सिंह के चार समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। महाराजगंज पुलिस ने गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह को उनके आवास राजेपुर से गिरफ्तार किया। अभय सिंह के चार समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है किअयोध्या के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले गोसाईगंज विधानसभा में शुक्रवार रात दो बाहुबलियों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर ऐसी भिड़ंत हुयी कि पथराव के बाद फायरिंग भी होने लगी। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। अभय सिंह और उनके सहयोगियों पर भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के वाहन के काफि ले पर फ ायरिंग का आरोप है। कल देर रात कबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया था। इसके बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह के समर्थकों ने महराजगंज थाने में पथराव किया था। इस पथराव का वीडियो सामने आने के बाद आज सुबह पुलिस ने अभय सिंह को समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है।इस मामले में एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार देर रात सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया और बात फ ायरिंग तक जा पहुंची। लगभग आधा दर्जन गाडिय़ों में तोडफ़ ोड़ की गयी हैं जिनमें दोनों पक्षों के वाहन शामिल हैं।

सपा प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि सत्तापक्ष से जुड़े हुये लोगों ने उनके वाहनों पर हमला किया है। वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मया ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके साथी विकास सिंह पर हमला करने की सूचना जब उन्हें मिली तब अपने वाहन से थाना महाराजगंज पुलिस से शिकायत करने आ रहे थे। इसी बीच सपा समर्थकों ने उनके वाहन में तोडफोड की और उनके साथ अभद्रता की।

बता दें कि अयोध्या की हाई प्रोफ़ाइल गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो दबंग छवि के नेता आमने- सामने हैं। समाजवादी पार्टी से अभय सिंह प्रत्याशी हैं। भाजपा से इस बार एक मामले में जेल में बंद चल रहे गोसाईगंज से पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू की पत्नी आरती तिवारी प्रत्याशी हैं। बात जो भी हो,सत्ता की ललक और राजनीति की चाशनी में डूबने के लिये सभी दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सच क्या है ये तो वहां की जनता जानें लेकिन एक बात साफ है कि चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आयेंगे गोसाईंगंज के मतदाताओं को राजनीति के बहुतेरे रंग देखने को मिलेंगे। वहीं,अपने रॉबिनहुड की गिरफ्तारी पर वहां की जनता उबाल पर है। देखना होगा कि उनका उबाल आगे क्या रंग दिखाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here