राजधानी में 67 यूपी एनसीसी बीएन ने चलाया पुनीत सागर अभियान

0
1827

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग अफसर कर्नल गौतम गुहा ने किया

नदी ,नालों व जलवायु जीवों की रक्षा के बारे में सभी को किया जागरुक

संवाददाता

लखनऊ। राजधानी में आज 67 यूपी एनसीसी बीएन द्वारा पुनीत सागर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बटालियन के कमांडिंग अफ सर कर्नल गौतम गुहा कर रहे थे। जिनके साथ बटालियन के एडम अफसर शोभनाथ वशिष्ठ , सूबेदार मेजर आर. के. उपाध्याय व ट्रेनिंग स्टाफ के अफ सर सूबेदार मनोज व उनकी टीम उपस्थित रही।

इस दौरान अधिकारियों ने लखनऊ की सभी नदी व नालों को कैसे स्वच्छ रखा जाये इसके लिये नागरिकों को जागरूक किया। इतना ही नहीं, जलवायु जीवों की सुरक्षा कैसे की जाये व लोगों को इसके प्रति कैसे जागरूक करने का काम किया गया, इसके बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के अंत में कोल गुहा ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ-साथ अन्य सैन्यकर्मी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here