लखनऊ-उन्नाव एमएलसी सीट पर 98.90 प्रतिशत मतदान - India Express News
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ-उन्नाव एमएलसी सीट पर 98.90 प्रतिशत मतदान

लखनऊ-उन्नाव एमएलसी सीट पर 98.90 प्रतिशत मतदान

0
227

लखनऊ। चिनहट सहित तीन मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वोटिंग वीआइपी मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह जागरण संवाददाता, लखनऊ :लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को 98.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें उन्नाव के मतदान केंद्रों पर 99.17 प्रतिशत वोट पड़ा। जबकि लखनऊ के 10 मतदान केंद्रों पर 98.40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। नगर निगम मतदान केंद्र पर मेयर संयुक्ता भाटिया, विधायक राजेश्वर सिंह, रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल, विधायक अमरेश कुमार, नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, जयदेवी, आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, डा. महेंद्र सिंह, बुक्कल नवाब सहित कई एमएलसी, पार्षदों ने मतदान किया।

लखनऊ के नगर निगम मतदान केंद्र पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सहित कई वीआइपी मतदाताओं ने विधान परिषद चुनाव में मतदान किया। लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा से राम चंद्र प्रधान चुनाव मैदान में हैं, जबकि समाजवादी पार्टी से सुनील सिंह साजन चुनाव लड़ रहे हैं। सुनील सिंह साजन पिछले चुनाव में इस सीट से जीते थे।

विधान परिषद चुनाव में इस सीट पर कुल 4018 मतदाता हैं। इसमें उन्नाव जिले में सबसे अधिक 2642 और लखनऊ में 1376 मतदाता हैं। छावनी परिषद का सदन भंग होने के कारण उनके आठ पार्षदों के नाम इस बार मतदाता सूची में नहीं थे। शनिवार को हुए मतदान में 4018 में से 3974 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 44 मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला। लखनऊ के 1376 मतदाताओं में से 1354 ने मतदान किया। लखनऊ के सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने नगर निगम सहित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक था। लेकिन अधिकांश मतदान केंद्रों पर दोपहर 12 बजे तक 70 से 93 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। लखनऊ के चिनहट, गोसाईंगंज और सरोजनीनगर में 100 प्रतिशत वोटिंग हुई।

  • लखनऊ में यहां हुई इतनी वोटिंग : 
  • मतदान केंद्र मतदाता वोट पड़े प्रतिशत
  • चिनहट 39 39 100
  • सरोजनीनगर 116 116 100
  • गोसाईंगंज 192 192 100
  • मलिहाबाद 170 169 99.41
  • माल 153 152 99.35
  • बक्शी का तालाब 239 235 98.33
  • नगर निगम 153 142 92.81
  • काकोरी 117 115 98.29
  • मोहनलालगंज 186 184 98.92
  • नगराम 11 10 90.91

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here