राम की नगरी में मुख्यमंत्री का दौरा : विकास और अयोध्या विजन 2047 की हुयी समीक्षा

0
341

राम की नगरी में मुख्यमंत्री का दौरा : विकास और अयोध्या विजन 2047 की हुयी समीक्षा

राम लला की नगरी अयोध्या में विकास की बहेगी गंगा: विकास के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी: धर्मवीर प्रजापति

मुख्यमंत्री गये मलिन बस्ती,दलित के घर पर प्यार से खाया रोटी का निवाला

 

  संजय पुरबिया

अयोध्या। राम की नगरी में महाराज जी मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने 19000 करोड़ की विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी है। कार्यों की समीक्षा के लिये कल खुद मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, कैबिनेट मं9ी ए.के.शर्मा,कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला खुद अयोध्या में मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों विकास परियोजनाओं की समीक्षा एवं अयोध्या विजन 2047 के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा बैठक हुयी। इस दौरान अधिकारियों को समय एवं गुणवत्ता के साथ सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये।

सीएम ने कहा, इसे तैयार करने में इंजीनियरों की रुचि नहीं ली। मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकाीियों के साथ शीघ्र बैठक कर इन मार्गों के चौड़ीकरण के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम, उपयोगी सेवाएं एवं फुटपाथ आदि की व्यवस्था करने को कहा। समीक्षा बैठक में मंडलीय प्रभारी मंत्री एके शर्मा, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत कई विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव शामिल रहे।आयुक्त सभाकक्ष में मुख्यमंत्री अयोध्या की लगभग १९ हजार करोड़ की विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। अयोध्या विजन २०४७ के प्रस्तुतीकरण पर उन्होंने अधिकारियों को समय एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारी व कर्मचारियों को अपने तैनाती वाले स्थान पर ही रात्रि निवास करने को कहा। कहा, सरकारी आवास उपलब्ध न होने की दशा में किराये का मकान लेकर रहें। बोले, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को परखने के लिए अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि जनपद अयोध्या के विकास कार्यों के संबंध में कार्य योजनाएं बनाने वाले अधिकारी बेहतर समन्वय एवं परीक्षण के साथ कार्य योजना प्रस्तुत करें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में अयोध्या में नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, धर्मार्थ कार्य,ऊर्जा, जल निगम, आयुष एवं चिकित्सा, नगर निगम, शिक्षा आदि विभागों की लगभग 200 से ज्यादा परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी समीक्षा प्रत्येक 15 दिन में हमारे द्वारा की जाती रहेगी।

कारागार मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पहले टेढ़ी बाजार प्रथम एवं द्वितीय, कौशलेश कुंज, अमानीगंज मल्टी लेवल पार्किंग व आर.ओ .बी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उसके बाद मलिन बस्ती जाकर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर दलित परिवार के यहां मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया। साथ ही जनपद अयोध्या के मंडलायुक्त सभागार में विजन डॉक्यूमें प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा में प्रतिभाग किया। सरयू तट पर गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक निर्माणाधीन बांध एवं हरिश्चंद्र उदया बांध पुनरोद्धार व गुप्तार घाट पर हो रहे अनेक विकास कार्यों का निरीक्षण कर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here