मंत्री धर्मवीर प्रजापति के जन्मदिन पर सकारात्मक सोच से काम करने का लिया गया संकल्प : डीआईजी

0
365

मंत्री धर्मवीर प्रजापति के जन्मदिन पर होमगार्ड मुख्यालय पर हुआ वृक्षारोपण

ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड,कारागार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया।जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड मुख्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस दौरान डीआईजी रंजीत सिंह,एसओ टू सी.जी. विनय मिश्र,एसएसओ आर.के.आजाद,एसओ अवनीश कुमार सिंह,प्रभारी स्टोर कृपाल सिंह ने मंत्री धर्मवीर प्रजापति की दीर्घआयु की कामना की।

डी.आई.जी.मुख्यालय रणजीत सिंह ने बताया कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। आज के समय मे पर्यावरण के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना होगा, जिससे पर्यावरण संकट से समय रहते निपटा जा सके। कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कर हमलोग उनकी सोच को साकार करने की एक कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री की धारणा है कि सकारात्मक सोच के साथ कोई भी काम किया जाये परिणाम अच्छा आता है।

हमलोग ईश्वर से कामना करते हैं कि मंत्री जी दिर्घायु हों क्योंकि वे हमसभी के माननीय के अलावा अभिभावक भी हैं। जब घर के अभिभावक का आशिर्वाद बना रहता है तो सभी उन्नति की राह पर बढऩे लगते हैं। श्री सिंह ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संकल्प लिया कि सभी सकारात्मक सोच के साथ काम कर विभाग के नाम को रौशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here