हमें एक संत की तरह हम अपने साथ-साथ दूसरों का भी भला करें-आशीष पाठक

0
234

हिन्दुत्व की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है: अमित सिंह

राजधानी में विश्व हिन्दू महासंघ में बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की

जाति-पाति से ऊपर उठकर अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा करना है-श्रीमती ज्योत्सना सिंह

ब्यूरो
लखनऊ। राजधानी में दिनांक 27/07/22 को विश्व हिंदू महासंघ का सदस्यता अभियान संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का आवाहन कर, सनातन धर्म की रक्षा के लिये दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कीअमित सिंह,मंडल प्रभारी , अयोध्या, श्रीमती ज्योत्सना सिंह- प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना,मातृशक्ति, समर सिंह, संजय पुरबिया-स्टेट हेड, द संडे व्यूज़, राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र, श्रीमती दिव्या श्री.- संपादिका, द संडे व्यूज़, आशीष पाठक-जिला प्रभारी,विश्व हिन्दू महासंघ, बाराबंकी, अजय कुमार सिंह-गोरक्षा प्रकोष्ठ,विश्व हिंदू महासंघ मौजूद रहें। मुख्यमंत्री योगी जी महाराज विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

 

जेल रोड स्थित होमगार्ड मुख्यालय के आफिसर्स मेस में आयोजित विश्व हिन्दू महासंघ कार्यक्रम में अमित सिंह ने युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि विश्व हिन्दू महासभा का मूल उद्देश्य धर्म,संस्कृति एवं समाज का संरक्षण,संवर्धन, तथा इसके जीवन एवं मूल्यों को अंतराष्टीय स्तर पर पुर्नप्रतिष्ठित करते हुये उसे वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के अनुरूप विश्व बंधुत्व,अहिंसा,मैत्री और शांति का संदेश देना है।


इसी क्रम में आशीष पाठक ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ अंतर्गत वैदिक,बौद्ध,जैन,नागा,ओंकार,परिवार में आस्था व किसी भी रूप में भारतीय संस्कृति में विश्वास रखने वाले लोगों के साहित्यों व भाषाओं को बढ़ावा देते हुयेइन सबके बीच शैक्षिक ,सामाजिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक, दार्शनिक अर्थात हर स्तर पर वृहद हिन्दू समाज के बीच हिन्दू संस्कृति को बनाये रखना एकमात्र उदद्ेश्य है। गो-हत्या का निषेध,पुनर्जन्म में विश्वास,वसुधैव कुटुम्बकम,संस्कृति की रक्षा व विस्तार इसके मूल में स्थित है। उन्होंने कहा कि हमें  एक संत की तरह हम अपने साथ-साथ दूसरों का भी भला करें।

श्रीमती ज्योत्सना सिंह ने कहा कि एकजुट होकर सभी काम करें और जाति-पाति से ऊपर उठकर अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने एक कविता कह युवाओं का उत्साह बढ़ाया-
                                                ‘जो होता है होने दो,ये पौरूष हीन कथन है’
                                               ‘जो हम चाहेंगे वो होगा इन शब्दों में जीवन है’

विश्व हिन्दू महासंघ के सदस्यता ग्रहण समारोह में क्रमश: संजय पुरबिया,दिव्या श्री., दिव्यांश श्री., अक्षत श्री., आर्यन सूद, तनय सिंह चौहान, युवराज गुप्ता, आयुष्मान सिंह राठौर, प्रणव मल्होत्रा,रुपांश सिंह, देव सिंह, आयुष्पाल, सार्थक यादव, हिमांशु यादव, शिवम यादव, रोहित सिंह,रोहित शर्मा,विजय कुमार,देवशीष गुप्ता,शुभम कुमार,अरूण शर्मा, मनोज शुक्ला, अपूर्व अवस्थी, अमन दीक्षित, सुधांशु मिश्रा,मानस तिवारी, शशांकशुक्ला, आयुष्मान शर्मा, आयुष तिवारी, शाह मुदित, सुभनित दिवाकर, अक्षत मिश्रा, अनुराग सिंह, उत्कर्ष तिवारी, आयुष प्रताप सिंह, वाजस्पति मिश्रा, गोपेशधर द्विवेदी, शिवम दूबे, अनूप चौधरी,ओंकार पाण्डेय, आर्यन राज,रुपेश तिवारी, यश चंद्रा,डॉ. वंशराज मौर्य को अमित सिंह,सह-मंडल प्रभारी ने सदस्यता ग्रहण कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here