गणेश चतुर्थी के दिन से इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ

0
215

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और प्रेम आदि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह तुला व वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि इनकी उच्च व कन्या राशि नीच की मानी गई है। 31 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानें गणेश चतुर्थी के दिन किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष- मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर जबरदस्त लाभकारी साबित होगा। इस अवधि में आपको जीवन में सुख-समृद्धि व खुशियों का साथ मिलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय होगा। किसी परिवार के सदस्य से आपको तोहफा मिल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ– वृषभ राशि वालों के शुक्र राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इस अवधि में आपको तरक्की हासिल हो सकती है। पार्टनरशिप के कामों में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से सुखद  समाचार मिल सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के जीवन में शुक्र गोचर खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। व्यापारियों के कामकाज को गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here