सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हैं- शिवपाल सिंह यादव

0
236

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हैं- शिवपाल सिंह यादव

हमने अपने अभिभावक(नेता जी) को खोया है उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते रहेंगे- शिवपाल सिंह यादव

   शेखर यादव

गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज गोरखपुर में वही कह दिया जो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (नेताजी )अखिलेश यादव को कहते थे कि वह चापलूसों से घिरे हुए हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि असली समाजवादी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है। शिवपाल सिंह के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

हम आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्व मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से सपा मैनपुरी में पांच दिसंबर को होने वाले लोकसभा के उप चुनाव की तैयारी में लगी है। समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी से पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है। इसी दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गोरखपुर में बड़ा बयान दे दिया है। जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को ही असली समाजवादी पार्टी बताया है।

सैफई में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने मैनपुरी और रामपुर में होने वाले उप चुनाव में उतारने बाले प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया।जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की हार्दिक इच्छा है कि तेज प्रताप सिंह यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया जाए।

इसी बीच गोरखपुर में शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। आज गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चापलूसों से घिर गए हैं।
हमारी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है। अब तो असली समाजवादी मेरे साथ ही हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम लोगों को मिलकर देश प्रदेश की लड़ाई लडऩी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई लालची नहीं है। हम लोग किसी के लालच में आने वाले नहीं है। मैनपुरी से लोकसभा का उप चुनाव लडऩे पर उन्होंने कहा कि थोड़ा सब्र कर लें, एक-दो दिन में फैसला सभी के सामने आ जाएगा।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) है। प्रसपा ही तो असली समाजवादी पार्टी है। शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान कहा कि मैनपुरी का चुनाव देश की तकदीर का फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि अभी कोई भी बड़ा ऐलान करने की हमारी हैसियत नहीं है। हमने तो अपने अभिभावक नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को खोया हैं। उनके विचारों को नहीं। उनका त्याग और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और रहेंगा। समाजवादी पार्टी की विचार धारा से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं। हम उनके आदर्श को लगातार बढ़ाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here