दिल्ली में आत्मरक्षा से राष्ट्र रक्षा उदघोष पर आज होगा मंथन

0
161

दिल्ली में आत्मरक्षा से राष्ट्र रक्षा उदघोष पर आज होगा मंथन

स्वामी धनेश्वरगिरि जी महाराज की पहल व अगुवाई में संसद क्षेत्र में हो रहा सम्मेलन

सिद्ध महाबली योग अखाड़ा के संस्थापक अधिपति हैं स्वामी धनेश्वर गिरि जी महाराज

ब्यूरो
दिल्ली। देश की नई पीढ़ी बनवान बनें, शौर्यवान बनें, ऊर्जावान बनें वह शस्त्र चलाना भी सीखे और शास्त्रों के ज्ञान से भी युक्त हो। इस दूरदर्शी एवं गम्भीर अवधारणा के साथ आज यानि 9 नवंबर को दिल्ली के संसद क्षेत्र स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में एक विशेष सम्मेलन सम्पन्न होगा। सिद्ध महाबली योग अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित ‘मिशन राइस इंडिया’ प्रोग्राम में भाग लेने के लिये देश के कोने- कोने से शस्त्र प्रशिक्षक और नामचीन खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। अखाड़ाधिपति स्वामी धनेश्वर गिरि जी महाराज की पहल पर संपन्न होने जा रहे इस कार्यक्रम में भारत के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय सोनकर शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस विशिष्ट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता की भूमिका सुदर्शन टीवी चैनल के प्रमुख सुरेश चौहान निभायेंगे। भाग्योदय प्रमुख आचार्य राम महेश मिश्र इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से सहयोग कर रहे हैं।

स्वामी धनेश्वर गिरि जी महाराज ने वार्ता में राष्ट्रीय प्रस्तावना को बताया कि इस अद्भुत मिशन इंडिया राइज प्रोग्राम में भाग लेने के लिये भारत के अनेक राज्यों से नामचीन खिलाड़ी तथा कुशल शस्त्र प्रशिक्षक नई दिल्ली पहुंच गये हैं। देश के विभिन्न राज्यों में 5000 से अधिक शस्त्र प्रशिक्षक इन दिनों नई पीढ़ी यानि किशोरों एवं युवाओं को विभिन्न शस्त्रों के संचालन का जहां प्रशिक्षण देंग वहीं वह उनके शारीरिक स्वास्थ्य, शौर्य के भाव में वृद्धि तथा आत्मरक्षा की भावना को बलवती बनाने की प्रेरणा भी देंगे। श्री स्वामी जी महाराज ने बताया कि राष्ट्र के आम व खास सभी वर्गों के लोगों में इस कार्यक्रम के प्रति खासा उत्साह दिखलायी दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उज्ज्वल भविष्य लेकर आयी 21वीं शताब्दी में हमारा भारत वर्ष दुनिया में एक शौर्यवान व ऊर्जावान देश के रूप में प्रतिष्ठित होगा। सिद्ध महाबली योग अखाड़ा इसी दिशा में प्रयत्नशील है।

भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक आचार्य राम महेश मिश्र ने जानकारी दी कि दिल्ली के प्रत्येक वर्ग में इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखायी दे रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आज के इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here