जसवंतनगर-डिंपल यादव की भावुक अपील ने जनता में भर दिया जोश

0
231

डिंपल यादव ने जसवंतनगर में किया रोड शो

नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग डिंपल यादव

   शेखर यादव

इटावा।मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने शनिवार को जसवंतनगर में रोड शो किया। इस दौरान जबरदस्त पुष्प वर्षा तथा डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। साथ ही, शिवपाल सिंह-अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगते रहे।इस दौरान सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है। नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है। भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। चुनाव का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।


उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को, नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए।
नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से ४० साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है। समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों की और युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया।

हम आपको बता दें कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दोपहर २ बजे सैफई से जसवंतनगर के रेल मंडी में पहुंची। सबसे पहले वह पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई राकेश यादव के घर पहुंची ,जहां पहले से ही भारी भीड़ एकत्रित थी। उनके पहुंचते ही डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे गूंजे। इस बीच डिंपल ने बहनोई राकेश यादव, बहन शीला यादव से चुनाव जीतने का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उनका रोड शो आरंभ हो गया। रोड शो में महिलाओं की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कभी किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या कभी इतनी नहीं जुटी थी।


एक गाड़ी की छत पर डिंपल यादव हाथ जोड़े रोड शो में चल रही थीं उनके साथ शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव और जिला पंचायत इटावा के अध्यक्ष अभिषेक यादव भी थे।लुदपुरा तिराहा से उनका रोड शो जैसे ही आगे बढ़ा ,भीड़ के कारण सड़कों पर जाम लग गया ।वह रोड शो करती जैसे ही नगर के सबसे प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर लदपुरा पहुंची, तो जैन समाज की महिलाओं ने उन्हें मंदिर के दर्शन के लिए उतार लिया। डिंपल मंदिर के अंदर “मान स्तंभ” के दर्शन करने पहुंची और बाद में भगवान महावीर स्वामी की सभी मूर्तियों के आगे सर झुका कर दर्शन किए ।उनका रोड शो नदी पुल रोड, बजाजा लाइन, सदर बाजार, बड़ा चौराहा, और पालिका बाजार होता हुआ बस स्टैंड की ओर बढ़ा। मार्केट में जबरदस्त पुष्प वर्षा तथा डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे के साथ शिवपाल सिंह, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। करीब २:३० बजे शुरू हुआ यह रोड शो शाम ४:३० बजे के लगभग समाप्त हुआ।

रोड शो के दौरान राहुल गुप्ता ,अनुज मोंटी यादव, अजेंद्र सिंह गौर, भुजवीर सिंह, सुधीर उर्फ बबलू शुक्ला, विनय पांडे, डॉ धर्मेंद्र कुमार, विनोद यादव, राजीव यादव सभासद, मायाराम यादव ,सुनील यादव, विद्याराम यादव, रामनरेश राजपूत,पूर्व जिला अध्यक्ष सपा राजीव यादव , प्रो. ब्रजेश यादव, उद्योग व्यापार नेता आलोक दीक्षित ,मोहम्मद कामिल,रियाज अहमद, रईसुल हसन अंसारी, हाजी रफीक पप्पू भाई,माया बाल्मिक, अर्चना कुशवाह,अंजली यादव, गीता यादव, रत्नेश कुमारी,सीताकुशवाह,सत्यवतीयादव,संध्या यादव, सपा प्रदेश सचिव ललिता राठौर,हाजी सलीम खां,हाजी समीम खां, मो. अहसान,सावुददीन कुरेशी सभासद, पूर्व सभासद मुहम्मद जहीर, अलसम खां गुड्डू,गीता यादव, प्रवीण जैन पिंटू निक्का जैन प्रदीप जैन सत्य प्रकाश जैन, मजरुल्लाह लड्डन,राशिद सिद्दीकी, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद जहिर आदि चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here