अमेरिका (अटलांटा) में भारतवंशियों ने अमेरिकन के साथ मिलकर खेली होली

0
202

अमेरिका (अटलांटा) में भारतवंशियों ने अमेरिकन के साथ मिलकर खेला होली

अमेरिका में होली देख लगा,भारतीय यहां होली मना रहे हैं : यादवेन्द्र मिश्र

त्यौहार हिन्दुस्तानियों का लेकिन सुरक्षा कर रहे थें अमेरिकन पुलिस,प्रशासन

  संजय पुरबिया

लखनऊ‘होली’ का त्यौहार तो हिन्दुस्तानी धूमधाम से मनाते हैं लेकिन इसके रंग में रंगने को बेताब सात समुंदर पार अमेरिकन भी हैं। वे भी हमलोगों की तरह बेचैन रहते हैं कि कब होली आयेगी और एक-दूसरे को रंग-अबीर से सराबोर करना है। कुछ ऐसा ही नजारा अमेरिका के (अटलांटा) में देखने को मिला। होली के दिन लगभग 5 हजार भारतवंशियों के बीच अमेरिका में उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्र को होली खेलने का अवसर मिला। फिर क्या था,नवाबों की नगरी लखनऊ में रहने वाले मिश्र जी भला कैसे शांत बैठते… जमकर होली खेला…।

 

यादवेन्द्र मिश्र ने बताया कि भारत से अमेरिका अटलांटा में बसे भारतीय लोगों के साथ अमेरिकन लोगों ने भी रंग-गुलाल खेलकर आनंद उठाया। ऐसा नजारा देखकर मन अत्यंत प्रफु ल्लित हुआ। भारतीय त्योहार अब सात समुंदर पार भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

त्योहार तो हिंदुस्तानियों का था लेकिन उसकी सुरक्षा व्यवस्था अमेरिकन पुलिस और यहां का प्रशासन संभाल रहा था, जो काबिले तारीफ था। सुबह 10 बजे से चला रंगारंग कार्यक्रम सायं 5 बजे तक अपने पूरे सबाब तक बना रहा। खानपान की उत्तम व्यवस्था थी। गंदगी के प्रति हर व्यक्ति जागरूक दिखा।

विदेशी धरती पर ऐसा लग रहा था कि मानों पूरा भारत ही यहां जश्न मनाने उमड़ पड़ा हो। बस एक कमी थी कि मेरे शुभिंतक इस नजारे से वंचित रहे। कुछ यादगारों को आप सभी के लिये मोबाइल में कैद किया है।। मेरे साथ आप सभी भी इसका आनंद लीजिए। यहां से सभी को रंगारंग कार्यक्रम की शुभकामनाएं। जय हिंद,जय भारत…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here