खबर का फाडू असर: सचिवालय में ‘मलाईदार कुर्सी’ पर जमे कई अनु सचिवों की कुर्सी बदल गयी

0
236

खबर का फाडू असर : शासन ने लंबे समय से कमाऊ सीट पर जमे कई उनु सचिवों का किया तबादला

 संजय पुरबिया

लखनऊ। राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र द संडे व्यूज़ ने 25 जून के अंक में ‘सचिवालय-चिराग तले अंधेरा’, ‘मुख्यमंत्री के ट्रांसफर पॉलिसी की धज्जियां उड़ा रहे हैं प्रमुख सचिव’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। उस दौरान सचिवालय संघ का चुनाव चल रहा था और पदाधिकारियों में कुर्सी पर काबिज होने की जंग चल रही थी। परिणाम आने के बाद सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद पर अर्जुन देव भारती भारी मतों से विजयी घोषित हुये। उसके बाद खबर ने रंग दिखाया और 14 जुलाई को एक के बाद एक कर लंबे समय से पॉवरफुल सीट पर कुंडली मार कर बैठे कई उप-सचिवों का तबादला कर दिया गया।

अनु सचिव प्रेम नारायण ने तबादला की गयी उप-सचिवों की सूची जारी की उनमें से क्रमश: अम्बरीश कुमार सिंह यादव-उप सचिव को उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान से वित्त विभाग में, अर्जुन देव भारती-उप सचिव को गृह विभाग से सचिवालय प्रशासन विभाग,आशुतोष चंद्र पाण्डेय-उप सचिव को होमगार्ड विभाग से गृह विभाग, पुष्पेन्द्र सिंह- उप सचिव को नियुक्ति,कार्मिक विभाग से सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन विभाग,रजनीकांत पाण्डेय- उप सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना विभाग से समाज कल्याण विभाग, मनोज वर्मा-उप सचिव को गृह विभाग से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग,राजेश कुमार-उप सचिव को राष्ट्रीय एकीकरण से उच्च शिक्षा विभाग,सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव-उप सचिव को प्रशासनिक सुधार विभाग से माध्यमिक शिक्षा परिषद कैलाशनाथ राम उप सचिव को उच्च शिक्षा विभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय,

प्रवीण कुमार सिंह-उप सचिव को नियुक्ति विभाग से सचिवालय प्रशासन विभाग,प्रभाष कुमार- उप सचिव को सचिवालय प्रशासन विभाग से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, रामेश्वर सिंह-अनु सचिव को पर्यटन विभाग से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग,रघुवंश प्रताप सिंह-अनु सचिव को कार्मिक विभाग से सतर्कता विभाग,बृजभूषण सिंह-उप सचिव को सहकारिता विभाग से गृह विभाग तबादला कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here