नेताजी ने बदली देश की राजनीति व दिशा, उनकी सपा को आगे बढ़ाएं- अख‍िलेश यादव

0
162

इटावा। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भव्य स्मारक शिलान्यास समारोह को लेकर समाधि स्थल के पास सजे मंच में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुंकार भरी। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी को हम याद कर रहे हैं। उन्हें धरतीपुत्र के रूप में लोग याद करते रहेंगे।

सैफई नेताजी के सपना था। वो कहीं भी रहे व पहुंचे पर अपनों को कभी नहीं भूले। उनके ही स्मारक की आज यहां नींव रखी गई। धरती पर उन्होंने संघर्ष किया, चोट खाकर धरतीपुत्र बने। लोगों ने स्मारक के लिए लखनऊ समेत तमाम स्थान सुझाए, सरकार से मांगके लिए कहा,मगर हमने ख्याल किया कि उसी मिट्टी में बने।

जब लोगों से मिला, कई बड़े लोग जो नहीं आ पाए उनके पत्र मिले। उससे ही स्मारक बनाने का निर्णय लिया। स्मारक न देश बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा होगा। कई प्रस्तुतीकरण के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्मारक से प्रेरित होकर इसे बनाया है। खुशी है कि जिस मिट्टी से नेताजी निकले वहीं स्मारक बना।

नेताजी ने ऐसे निर्णय लिए जिससे देश की राजनीति बदली। नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है, उसकी सच्ची श्रद्धांजलि ये है कि उनकी सपा को आगे बढ़ाएं। नेताजी के बारे में आप सब जानते हैं। ये स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। नेताजी को याद करते हुए उसी रास्ते पर चलकर विचारधारा को मजबूत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here