हिस्ट्रीशीटर के सामने 5 घंटे तक बेबस रही पुलिस, खिड़कियों से करता था फायरिंग

0
124

संवाददाता, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक गांव में पुलिस और पूर्व प्रधान के बीच जंग छिड़ी हुई है। यहां पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने के लिए पूरे गांव को पुलिस ने घेर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। कारण है कि दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया में पुलिस और पूर्व प्रधान मुन्ना लाल यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। दरवाजे पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर अपराधी पूर्व प्रधान ने छत से फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया। अपराधी घर से छिपकर रुक-रुक कर फायरिंग कर रहा है

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी पूर्व प्रधान मुन्ना लाल यादव पर हत्या, लूटपाट और मारपीट के करीब 15 मामले दर्ज हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे थाना प्रभारी पारुल चौधरी के निर्देश पर उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी पुलिस टीम के साथ मुन्ना लाल यादव की तलाश में घर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही मुन्ना लाल यादव ने छत से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पैर में गोली लगने से सिपाही सचिन राठी घायल हो गया। इससे पुलिस टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची। वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। छिबरामऊ, सौरिख और तालग्राम पुलिस के साथ पीएसी बल मौके पर पहुंच गया और पूरे गांव को घेर लिया।

अपराधी मुन्ना लाल घर से छिपकर लगातार फायरिंग कर रहा है। इससे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर पुलिस ने बैरियर लगाकर तैनाती ले ली है। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here