राजधानी में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूजा-अर्चन के साथ ही खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन हुआ

0
115

द संडे व्यूज़ परिवार ने बाबा धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर किया पूजा-अर्चन

आशियाना के सेक्टर एम-1 में हुआ तहरी भोज का आयोजन

तिलक नगर में 21 कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया

ब्यूरो, लखनऊ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दीपोत्सव के मनाया गया। इसके बाद अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम का चित्रण करने वाला लेजर और लाइट शो का आयोजन हुआ। फिर क्या था पूरा देश भजन, कीर्तन, हवन- पूजन के साथ ही जय श्री राम का उदघोष करने लगा। जहां मंदिरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया वहीं द संडे व्यूज़ परिवार ने बाबा धाम में बनें मंदिर में भगवान श्री राम का आवाह्न  किया और पूरे देश में सुख,शांति व्याप्त हो और कामना की कि हर इंसान भगवान श्री राम के बताये राह पर चले।

आशियाना स्थित सेक्टर एम-1 के बाबाधाम में ‘द संडे व्यूज़’ की संपादक दिव्या श्री. ने पूजा स्थल पर भगवान श्री राम का वंदन किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि देश उन्नति की राह पर बढ़े। सभी सुख-शांति का जीवन यापन करें और भगवान श्री राम द्वारा बताये गये रास्ते पर सभी चलें। इसी तरह, सेक्टर एम-1 में ही अंसल आंगन विकास संगठन समिति के अध्यक्ष पंडित रंजीत कुमार चौधरी द्वारा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा  होने पर तहरी भोज का आयोजन किया गया। साथ ही सुंदर कांड व भजनका कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पंकज पटेल,कमल किशोर,प्रदीप विश्वकर्मा,हरी दीक्षित,अजय वर्मा,सुरेन्द्र पटेल,अजय पाल, पी के राय,दिनेश,सुरेश गुप्ता,अनुराग अग्रवाल,रितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह जौहरी,संजय शर्मा,विनोद सोनकर,राम लखन,दीपक सचान,रघुवीर सरदार,मोहन पाण्डेय,प्रमोद यादव,आनंद शुक्ला,सरवन, प्रदुम्मन राय,रमेश यादव,प्रेम सहित बड़ी संख्या में कालोनीवासी मौजूद थे।

तिलक नगर में 21 कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया अपना शहर अपनी अयोध्या राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त तिलक नगर के राम भक्त जिसमें मध्य विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के उप-विजेता रजनीश कुमार गुप्ता, मध्य मंडल 4 अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, तिलक नगर वार्ड के पार्षद राजीव बाजपेई, मोहित महाजन, अनिल मिश्रा, कपिल ग्रोवर, शिव ग्रोवर, विजय, दिलीप, सुनील जायसवाल, दीपक निगम, अर्पित निगम , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनिल, अमितेश, संदीप, अनुज, उमेश, राम जी गुप्ता, मात्र शक्ति के सहयोग से कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।

वहीं दूसरी तरफ नेपाल के जनकपुर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दीपोत्सवमनाया जा रहा है। जनकपुर रंगबिरंगी रोशनी और सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले कि मैं अभी भी भावुक हंू। आज मेरी स्थिति गुरु वशिष्ठ के जैसी है जब भगवान राम वनवास के बाद लौटे थे। रा

मलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में मिट्टी के दीपक जलाकर खुशी मनायी। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सैकड़ों दीयों से सरयू घाट रोशन हुआ। वही। मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके में बनाई गई भगवान राम की लगभग 10 हजार वर्ग फ ीट की विशाल रंगोली सजायी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here