उत्तर प्रदेश की सियासत में नए गठबंधन की अटकलों ने पकड़ा जोर

0
100

ब्यूरो, लखनऊ। गठबंधन से पुराने साथियों के अलग होने के बाद अब समाजवादी पार्टी नए साथियों की तलाश में जुट गई है। मंगलवार को सपा ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से गठबंधन की संभावनाओं को टटोला। सपा ने अपने राज्यसभा प्रत्याशियों को वोट देने की मांग भी की।

गठबंधन की संभावनाओं को तलाशने के लिए मंगलवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रघुराज प्रताप सिंह के घर पहुंच गए। दोनों के बीच भविष्य के गठबंधन को लेकर भी बातचीत हुई। सूत्राें के अनुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष ने रघुराज की अखिलेश यादव से फोन पर बात भी कराई। हालांकि, अभी इस पर दोनों ही दलों की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रघुराज का मुलायम सिंह यादव के साथ पुराना संबंध रहा है। मुलायम के बीमार होने के दौरान वे उनसे मुलाकात करने आते थे। हालांकि, अखिलेश के साथ उनके संबंध कभी मधुर नहीं रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी कुंडा की जनसभा में अखिलेश ने उन पर जमकर हमला बोला था। कुंडा की कुंडी लगाने तक की बात कह दी थी। उस समय रघुराज ने जवाबी हमला करते हुए कहा था कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि कुंडा में हमारी कुंडी लगा दे। हालांकि, अब दोनों के बीच तनाव कम होता दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here