लोकसभा चुनाव में किन चेहरों के दम पर होगा प्रचार

0
99
पांच साल में बढ़े सात करोड़ से ज्यादा मतदाता ब्यूरो, दिल्ली।  चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मतदान सात चरण में होने हैं। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो गया है।
8 फरवरी को जारी मतदाता सूची के मुताबिक इस चुनाव में 96.88 करोड़ मतदाता हिस्सेदारी करेंगे। इनमें 49.72 करोड़ पुरुष, 47.15 करोड़ महिला और 48 हजार से ज्यादा अन्य मतदाता हैं। मतदाताओं का लिंगानुपात 948 है, यानीहजार पुरुष मतदाताओं पर 948 महिला मतदाता हैं। कुल आबादी में मतदाताओं का प्रतिशत 66.76% है। 1.84 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। वहीं, 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है। 1.85 करोड़ मतदाताओं की उम्र 80 साल से ज्यादा है, इनमें 2,18,791 मतदाता ऐसे हैं जो 100 की उम्र पार कर चुके हैं। 2019 के मुकबाले मतदाताओं की संख्या में छह फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 89.6 करोड़ मतदाता थे। पांच साल में मतदाताओं की संख्या में 7.28 करोड़ का इजाफा हुआ है। पुरुष मतदाता  46.5 करोड़ से बढ़कर 49.72 हो गए हैं। यानी पुरुष मतदाताओं की संख्या में 3.22 करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या  43.1 करोड़ से बढ़कर 47.15 करोड़ हो गई है। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ है। पांच साल में 4.05 करोड़ महिला मतदाता बढ़ीं हैं।
चुनाव प्रचार के चेहरे
नरेंद्र मोदी: 2014 से चुनाव कहीं भी हों भाजपा के लिए चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होते हैं। इस चुनाव में भी भाजपा के लिए प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही प्रधानमंत्री ताबड़तोड़ करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई रैलियों को भी संबोधित किया। राहुल गांधी: 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उस चुनाव में भी राहुल ने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था।  इस वक्त मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके बाद भी राहुल ही पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। विपक्ष की ओर से सबसे बड़े चेहरे भी राहुल ही हैं।  इस चुनाव में भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही होंगे। ममता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा होंगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 22 सीटें मिलीं थीं। 42 सीटों वाला पश्चिम बंगाल चुनाव तारीखों से एलान से पहले ही सियासी संग्राम का केंद्र बना हुआ है। अखिलेश यादव: लोकसभा सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा सूबा है। राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं। यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार का चेहरा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। तेजस्वी यादव: बिहार में विपक्षी महागठबंधन के प्रचार का चेहरा राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव होंगे। 2019 में 10 मार्च को हुआ था चुनावों का एलान पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। 2019 में कैसे थे नतीजे ? 23 मई 2019 को आए चुनाव नतीजों में भाजपा को 303  सीटें मिलीं थीं। भाजपा 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी आगे थी। इस जीत के साथ पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। मुख्य विपक्षी कांग्रेस को 52 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 24 सीटें मिली थीं। वाईएसआरसीपी और टीएमसी को 22-22 सीटें जीतने में सफल रहीं थीं। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here