अखिलेश यादव ने भाजपा को दी खुली चेतावनी – ‘गन पॉइंट’ पर हुई गड़बड़ी तो कार्यकर्ता लेंगे फैसला…

0
669

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दी छूट

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा और सपा के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला है। पार्टी के नेताओं के बीच भी जुबानी जंग छिड़ी हुई है। रविवार को लखनऊ में अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में गन पॉइंट पर गड़बड़ की गई तो कार्यकर्ता उस समय जो फैसला ले सकते हैं… वो लें।

उधर, दूसरी तरफ अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, मिल्कीपुर उपचुनाव में विपक्ष (समाजवादी पार्टी) पूरी तरह साफ हो जाएगा। यहां भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अयोध्या धाम में महर्षि महेश योगी ने जो सपना देखा था, वह रामायण विश्वविद्यालय के रूप में पूरा होने जा रहा है। आज उनकी 108वीं जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और उत्तर प्रदेश के युवाओं को बधाई देता हूं कि रामायण विश्वविद्यालय बनने से उन्हें भारत की संस्कृति के साथ-साथ सभी विषयों की उच्चकोटि की शिक्षा मिल पाएगी।”

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि मिल्कीपुर उपचुनाव की पूरी तैयारी है। भाजपा फिर एक बार हारेगी। उन्होंने सात सीटों पर हुए उपचुनाव को लूटा है। एक ही मशीन पर बार-बार पुलिस के लोगों ने बटन दबाई है। कुंदरकी जैसे हालात मिल्कीपुर में भी हुए तो मैं हमारे कार्यकर्ता भी स्थिति को देखते हुए हर निर्णय को लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। भाजपा ने अपने विभागों के लूटने वाले मंत्रियों को वहां ड्यूटी पर लगाया है।

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर उनको निशाना बनाने वाले भाजपा नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह गंगा स्नान के लिए जाते रहे हैं। इसकी फोटो भी वह शेयर कर सकते हैं कहा कि जो भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी फोटो भी शेयर करें। कुछ-कुछ लोग पुण्य के लिए गंगा स्नान करते हैं, कुछ दान और कुछ पाप धोने जाते हैं। वो (भाजपा) पाप धोने के लिए जाएंगे और हम पुण्य के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here