लखनऊ में BJP की जन आक्रोश रैली, 5 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे योगी

0
6

संवाददाता, लखनऊ। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर मंगलवार को राजधानी में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व सीएम योगी ने किया। इस पदयात्रा में उनके साथ हजारों महिलाएं चल रही थीं। सीएम योगी तेज धूप में सड़कों पर उतरे। धूप से बचने के लिए भगवा रंग का गमछा पहना। रैली में उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और सुभासपा लीडर ओपी राजभर भी मौजूद रहे।

पदयात्रा को लेकर वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी

पदयात्रा को लेकर हजरतगंज की तरफ जाने वाली कई सड़कों पर डायवर्जन लागू किया गया था। पदयात्रा विधानभवन के सामने पहुंची।इस बीच लोहिया पथ, कैंट रोड, लालबत्ती चौराहा, परिवर्तन चौक समेत कई रास्तों पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों को धूप में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात संभालने में पुलिसकर्मियों को भी धूप में काफी देर जूझना पड़ा।

सीतापुर से 5 हजार से ज्यादा महिला कार्यकर्ता पहुंचीं

भारतीय जनता पार्टी की ओर से लखनऊ में हो रही नारी शक्ति वंदन की जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सीतापुर जिले की पांच हजार महिला कार्यकर्ता पहुंचीं।संसद में महिला आरक्षण बिल गिर जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली लखनऊ में हो रही है। रैली में पूरे प्रदेश की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हो रही हैं।मंगलवार की सुबह चार बजे भाजपा कार्यालय पर सभी महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं, जिनको भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने जिले से 150 बसों व 50 निजी वाहनों से पांच हजार महिला कार्यकर्ताओं को रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here