दयालबाग उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ, स्वदेशी वस्तुओं की गुणवत्ता ने जीता दिल

0
52
भाजपा विधायक संजय गोयल ने किया उद्घाटन, कपड़े से लेकर आयुर्वेदिक उत्पादों तक में दिखी विविधता
     ज्योति एस.
नई दिल्ली : राधास्वामी सत्संग दयालबाग आगरा की विवेक विहार स्थित डीडीए कम्युनिटी हाल में आयोजित दो दिवसीय ‘दयालबाग मैन्युफैक्चर्स एग्जीबिशन’ का शुभारंभ शनिवार को भाजपा विधायक संजय गोयल ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का‌ समापन 26 अप्रैल को समापन होगा। , प्रदर्शनी में राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग आगरा की विभिन्न इकाइयों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई।
प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग शहरों की इकाइयों द्वारा तैयार उत्पाद जैसे बेडशीट, साड़ियां, सूती होजरी, शर्टिंग क्लाथ, तौलिए, साबुन, अगरबत्तियां, बैग, पर्स और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं और सत्संग दर्शन से संबंधित पुस्तकें भी प्रदर्शित की गईं।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक संजय गोयल उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने न केवल इनकी खुलकर सराहना की बल्कि व्यक्तिगत उपयोग के लिए कुछ उत्पाद खरीदे भी। आयोजन में डीआरएसए के अध्यक्ष दयाल रे, सचिव डा. एमएस भारद्वाज और शाखा सचिव भूपेश दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और दयालबाग की विभिन्न इकाइयों के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। पहले दिन लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जबकि आयोजकों को दूसरे दिन भी बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here