एलयू के रसिया प्रोफेसर ने स्टूडेंस से कहा: डार्लिंग पेपर आउट करा दिया…आकर मिलो…

0
8

लखनऊ यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन

इंटरनेट मीडिया पर दो आडियो प्रसारित

शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

कई दिन पहले की थी शिकायत

संवाददाता, लखनऊ। ‘तुम्हारे लिए दोनों पेपर कोर और इलेक्टिव आउट कर दिए हैं…एक बार आकर मिल लो।’ शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर यह आडियो प्रसारित होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।आरोप है कि यह आडियो विश्वविद्यालय के एक शिक्षक का है। आरोपित शिक्षक को निलंबित करने की मांग को लेकर छात्र प्राक्टर आफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले को गंभीरता से लेकर विश्वविद्यालय ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित शिक्षक के खिलाफ परीक्षा नियंत्रक ने हसनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

इंटरनेट मीडिया पर दो आडियो प्रसारित हो रहे हैं। आडियो के अनुसार इसमें एक शिक्षक ने छात्रा को तीन बार काल किया। कहा, ‘तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर दिए हैं, एक बार आकर मिल लो। चार दिन के अंदर आ आओ।’यह आडियो प्रसारित होने के बाद बड़ी संख्या में अमन दुबे सहित हास्टल के छात्र प्राक्टर कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने शिक्षक पर कालिख लगाने की कोशिश की। इस बीच पुलिस और प्राक्टोरियल के सदस्यों ने बचाव की कोशिश की। नाराज छात्र शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्राक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

छात्रों का कहना है कि पीड़ित छात्रा को शिक्षक ने 14-15 मई की रात कई बार काल कर अपने कार्यालय में बुलाने का दबाव बनाया। इसकी शिकायत छात्रा ने आंतरिक शिकायत समिति से की थी। मामले की जांच कर रही समिति ने आरोपित शिक्षक को बयान देने के लिए बुलाया था, जिसकी सूचना मिलने पर छात्र वहां पहुंच गए।

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने प्रसारित ओडियो में परीक्षाओं के दो प्रश्न पत्र आउट करने के मामले में संबंधित शिक्षक के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इसमें कहा है कि प्रश्न पत्र आउट करने का मामला परीक्षा की गोपनीयता व छात्रा की गरिमा को क्षति पहुंचाने वाला कृत्य है जो आपराधिक श्रेणी में आता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here