video सोमवार की रात मूसलाधार बारिश से आगरा मेट्रो के प्लेटफार्म की छत से ‘झरने’ की तरह बहने लगा पानी

0
10

ट्रैक पानी से भर गया,थर्ड रेल में पानी चला तो हो सकता था बड़ा हादसा

चौंकाने वाला सच : विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार को सौंपा गया सिविल इंजीनियरिंग का काम

आखिर सरकार की क्या मजबूरी रही कि सुशील कुमार को बनाया कार्यवाहक एमडी, मेट्रो

संजय श्रीवास्तव

 

Metro curraption news :बीते सोमवार की रात तेज बारिश की वजह से आगरा में मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पानी पर पानी भर गया। घटिया निर्माण की वजह से नई प्लेटफार्म की छत से पानी झरने की तरह बहने लगा। प्लेटफार्म से इस तरह मूसलाधार बारिश गिरते देख मेट्रो कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गये। खास बात ये है कि नीचे पानी इतना भर गया कि थर्ड रेल डूब गया था। बता दें कि थर्ड रेल से करंट लेकर ही मेट्रो चलती है। यदि थर्ड रेल में मामूली चूक होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो प्रशासन ने बुधवार तक के लिये मेट्रो के संचालन को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

बता दें कि चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जिस तरह से तेज आंधी से प्लेटर्फा ढह गया ठीक उसी तरह आगरा में मेट्रो के प्लेटर्फा से तेज रफ्तार से पानी बहने लगा। मेट्रो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेट्रो के एमडी की जिम्मेदारी सुशील कुमार के कंधों पर सौंपी गयी है जो खुद विद्युत इंजीनियर हैं और सिविल इंजीनियरिंग का काम देख रहे हैं ? सवाल ये है कि आखिर राज्य सरकार के सामने ऐसी क्या मजबूरी रही कि उन्होंने सुशील कुमार को एमडी बनाया।

मेट्रो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगरा के मनकामेश्वर मेट्रो में सोमवार की रात मूसलाधार बारिश ने कमीशनखोर अफसरों की पूरी कलई खोल कर रख दी। तेज बारिश ने प्लेटफार्म की छत को झरना बना दिया। पूरा पानी ट्रैक पर भर गया जिसकी वजह से तीन दिनों के लिये मेट्रो का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटिया निर्माण की वजह से प्लेटफार्म का छत पूरी तरह से खराब हो गया और झरने की तरह पानी गिरने लगा। अधिकारियों ने ये भी संभावना जताया कि यदि मेट्रो के संचालन के लिये करंट पास होने वाली थर्ड रेल के अंदर पानी चला जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।

संभावनाओं से इसलिये इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि आगरा,कानपुर और लखनऊ जैसे महानगरों के हजारों यात्रियों को सुगम यात्रा के लिये सुशील कुमार को कार्यवाहक एमडी, मेट्रो बनाया गया है। गत पांच वर्ष से श्री कुमार की देखरेख में ही मेट्रो का संचालन हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि निर्र्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने की वजह से ही ये सब हो रहा है और इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।

‘द संडे व्यूज़’ के यू टयूब चैनल पर देखिये आगरा मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर झरने की तरह बहता पानी अगले अंक में दिखायेंगे कि पिछले वर्ष कानपुर में किस तरह से बारिश ने मेट्रो स्टेशन को तरणताल बना दिया था लेकिन शातिर अफसरों ने पूरे मामले को दबा दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here