एक पेड़ मां के नाम से लगाए,चहुंओर दिखेगी हरियाली: प्रभू एन.सिंह

0
13

एक पेड़ मां के नाम से लगाए,चहुंओर दिखेगी हरियाली: प्रभू एन.सिंह

धरा पर होगी हरियाली तो आने वाली पीढिय़ों होंगी खुशहाल: बिपिन कुमार मिश्रा

ब्यूरो,लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पूरे भारत में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला। सभी की कोशिश थी कि वो कम से कम एक पेड़ लगाये ताकि धरती हरा-भरा हो सके। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की ओर से वृक्षारोपण करते हुये निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन.सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से लगाये ताकि धरती अधिक से अधिक हरा हो सके।

इसी क्रम में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि जब धरा पर हरियाली होगी तो आने वाली पीढिय़ां खुशहाल होंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परयूपीएसआरटीसी हेड क्वार्टर परिसर स्थित उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह,अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा एवं वित्त नियंत्रक सतीश कुमार सिंह सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुये वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। निगम द्वारा स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण तथा जन- जागरूकता के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। आइये वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से आने वाली पीढिय़ों के लिये स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here