अयोध्या के ‘बंदनपुर’ में रिक्त ‘राशन दुकान’ दबंग को दिला रहे हैं सहायक विकास अधिकारी

0
10

प्रभू श्री राम की नगरी अयोध्या में माफिया को राशन दुकान आवंटित करा रहे हैं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील कुमार और ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) संतोष कुमार मौर्या
की मिलीभगत

पंचायत गुपचुप बैठक कर दबंग को राशन दुकान आवंटित करने वाले अफसरों के खिलाफ गांव वालों ने मोर्चा खोला

इस सरकार में माफिया हो या दबंग उसे राशन दुकान आवंटित नहीं होने दूंगा : एसडीएम

जांच कराकर ही जायज व्यक्ति को दुकान आवंटित किया जायेगा

ब्यूरो

लखनऊ।  प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में योगी सरकार के अधिकारी माफियाओं पर प्रेम बरसा रहे हैं। ये संभव तो नहीं लगता लेकिन जिस तरह से 302,427,353, 536,506,188,332,353,336,504,504 व 166 धाराओं की लंबी फेहरिस्त दर्ज हो,उसे अधिकारियों ने राशन का दुकान गुपचुप तरीके आवंटित कर दिया। गांव वालों को जैसे ही इस बात की भनक गुसियाए गांव वाले आक्रोशित हो गये और इसकी लिखित शिकायत एसडीएम,सदर, अयोध्या अरविंद कुमार से की। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि यदि दबंग व्यक्ति को राशन की दुकान आवंटित कर दी गयी तो गांव वालों को सरकारी राशन मिलना दुश्वार हो जायेगा। फिर क्या था,माफिया केे गुपचुप तरीके राशन की दुकान आवंटन करने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से आवंटर रद्द कर जांच बिठा दी और ‘द संडे व्यूज़’ को बताया कि इस सरकार में किसी माफिया या दबंग को राशन दुकान आवंटित होने नही दूंगा। जांच कराने के बाद ही कार्रवाई करुंगा। फिलहाल गांव वालों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये ‘द संडे व्यूज’ प्रमुख सचिव,गृह संजय प्रसाद तक इस शिकायत को पहुंचायेगा।

ग्राम पंचायत बंदनपुर,विकास खण्ड मया,तहसील सदर,अयोध्या में आज हंगामा मच गया। शिकायती पत्र में गांव वालों ने आरोप लगाया है कि रिक्त उचित दर, राशन कोटा के संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील कुमार और ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) संतोष कुमार मौर्या ने गांव के ही दबंग व्यक्ति विवेक तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी से मोटा पैसा लेकर अन्य प्रत्याशी के चले जाने के बाद गुपचुप तरीके से मनमाने ढंग से बैैठक कराकर प्रस्ताव पारित कर लिया। विवेक तिवारी पहले ही मारपीट,बलबा करने और धमकाने के मामले में कारागार,फैजाबाद और महाराजगंज कारागार में बंद हो चुका है।

तिवारी 19 फरवरी 2022 से फैजाबाद जेल में बंद रहें और 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा हो गये हैं। पत्र में लिखा है कि यदि ऐसे दबंग,माफिया के पास राशन की दुकान रहेगी तो गांव वालों को खाद्यान्न मिलना असंभव हो जायेगा। इसलिये राशन की दुकान की प्रक्रिया को निरस्त कर कैमरे में पूरी पारदर्शिता के साथ दुबारा दुकान का आवंटन कराया जाये।

इस बाबत ‘द संडे व्यूज़’ ने एसडीएम, सदर, अयोध्या अरविंद कुमार से बात की तो उनका कहना है कि इस सरकार में किसी दबंग या माफिया व्यक्ति को राशन की दुकान आवंटित नहीं किया जायेगा। प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है और इस पर जांच कराने के बाद ही कोई एक्शन लूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here