पूर्व कप्तान के घर से ओलंपिक का गोल्ड मेडल गायब
Hocky Legend MM Somaya: भारत ने ओलंपिक में हॉकी का आखिरी गोल्ड मेडल 1980 में जीता था। रूस के मॉस्को में हुए गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में भारत ने स्पेन को हराया था। उस टीम में एमएम सोमैया अहम सदस्य थे। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके सोमैया के घर से उनका ओलंपिक गोल्ड मेडल चोरी हो गया है। बेंगलुरु के न्यू टिप्पसंद्रा इलाके में उनका घर है। चोरों ने ओलंपिक गोल्ड के अलावा तीन अन्य इंटरनेशनल मेडल और सोने-चांदी के कीमती सामान पर भी हाथ साफ किया।

सोने-चांदी और 30 हजार रुपये भी चोरी
तीन ओलंपिक हिस्सा ले चुके एमएम सोमैया
एमएम सोमैया 1980 के दशक में भारतीय हॉकी टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 1980 मॉस्को ओलंपिक से अपने ओलंपिक करियर की शुरुआत की थी। उस प्रतियोगिता में भारत ने पुरुष हॉकी में अपना आठवां और आखिरी ओलंपिक गोल्ड जीता था। राइट-हाफ की भूमिका निभाने वाले सोमैया ने 1984 लॉस एंजिलिस और 1988 सियोल ओलंपिक में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। सियोल में वह टीम के कप्तान भी थे। भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए उन्हें 1985 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।












