मंत्री जी, क्या होमगार्ड मुख्यालय पर बिजली चोरी कराने वाले अफसर तैनात किये हैं ?
ब्यूरो,लखनऊ। यूपी में योगी राज में सरकारी दफ्तरों में एक से बढ़कर एक नमूने अफसर तैनात किये गये हैं। मजे की बात तो ये है कि महाभ्रष्ट और भ्रष्ट अफसर विभागीय मंत्री के चहेते बने घूम रहे हैं।

आखिर ऐसे अफसर अपने माननीयों को कौन सी घुट्टी पिलाते हैं, मालूम नहीं लेकिन दबी जुबां से प्रमोटी कमांडेंट बताते हैं कि भ्रष्ट अफसरों की थैली माननीय को बेहद रास आती है। उसके बाद ये नहीं देखा जाता है कि अफसर भ्रष्ट है या बिजली चोरी कराकर लाखों रुपये हड़पने वाला माहिर खिलाड़ी। यही वजह है कि इस विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।
द संडे व्यूज़ बिजली चोरी कराने सहित महाभ्रष्ट अफसरों पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति की मेहरबानी का दास्तां आपको शीघ्र बतायेगा। फिलवक्त मुख्यालय पर कोई तो ऐसा अफसर है जो लाखों रुपये का बिजली चोरी का पैसा सरकारी खजाने में दबाने के बजाये खुद डकार गया…












