सपा ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र:युवाओं, वृद्ध महिलाओं के लिए कई योजनाएं

0
18

ब्यूरो ,लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया। उनके इस मेनिफेस्टो (Election Manifesto) में एक बड़ी घोषणा शामिल है। उन्होंने ऐलान किया है कि यूपी में हर बेटी को उसके जन्म लने पर 10 ग्राम सोना दिया जाएगा। सोने की मौजूद कीमत को ध्यान में रखते हुए यदि इसका हिसाब लगाया जाए तो यदि यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह हर दिन करीब 74,000 ग्राम सोना नवजात बच्चियों को देगी। यानी वह हर दिन करीब 84 करोड़ 39 लाख रुपये का सोना बांटेगी।

यूपी में एक दिन में होता है 7300 से 7500 लड़कियों का जन्म

केंद्र सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय की 2023 की सैंपल रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन स्टेटिस्टिकल रिपोर्ट (नमूना पंजीकरण प्रणाली सांख्यिकीय रिपोर्ट) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जनसांख्यिकीय दरों के आधार पर प्रतिदिन औसत करीब 15,000 से 15,500 बच्चों का जन्म होता है। यानी हर साल करीब 55 से 56 लाख बच्चे जन्म लेते हैं। राज्य में हर दिन जन्म लेने वाले बच्चों में लगभग 7300 से 7500 लड़कियां होती हैं।

हर साल करीब 27,01,000 बच्चियों का जन्म

यदि यूपी में एक दिन में जन्म लेने वाली बच्चियों की औसत संख्या 7400 मानें तो इस हिसाब से राज्य में एक साल में 27,01,000 लड़कियों का जन्म होता है। यदि प्रत्येक बच्ची को 10 ग्राम सोना दिया जाता है तो हर दिन बांटे जाने वाले सोने की मात्रा 74, 000 हजार ग्राम (74 किलोग्राम) होगी।देश में वर्तमान में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की औसत कीमत करीब 1,24,600 रुपये और 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 1,14,045 रुपये है। यदि प्रति दिन 74,000 ग्राम 22 कैरेट का सोना नवजात बच्चियों को दिया जाता है तो इस सोने की कुल कीमत 84,39,33,000 (चौरासी करोड़ उनतालीस लाख तैंतीस हजार) रुपये होगी। यानी 365 दिन में लगभग 30,803.55 करोड़ रुपये का सोना बांटा जाएगा।

यूपी का वार्षिक बजट 8 लाख करोड़ से 9.12 लाख करोड़

वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार का वार्षिक बजट करीब 8 लाख करोड़ से 9.12 लाख करोड़ के बीच रहता है। राज्य की अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है और इसके बजट का आकार हर साल लगभग 10 से 13 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। यूपी का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 9,12,696.35 करोड़ रुपये था। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यूपी का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 8,08,736.06 करोड़ रुपये का था। इससे पहले राज्य का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट करीब 7,36,437 करोड़ रुपये का था।

सोने पर व्यय होगी बजट की करीब 3.38 फीसदी राशि

यदि उत्तर प्रदेश की मौजूदा बजट राशि 9.12 लाख करोड़ में से सोने पर व्यय होने वाली राशि 30,803.55 करोड़ रुपये घटाई जाए तो बजट राशि लगभग 8.81 लाख करोड़ शेष बचेगी जो कि कुल बजट का करीब 3.38 प्रतिशत होता है। इसका मतलब है कि अखिलेश यादव अपनी सरकार बनने पर बजट की करीब साढ़े तीन फीसदी राशि नवजात बच्चियों को सोना देने पर व्यय करेंगे। अखिलेश यादव ने अपनी इस घोषणा से खास तौर पर महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here